Rechercher dans ce blog

Monday, October 25, 2021

अर्थला के मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शुभरंभ - दैनिक जागरण

मुख्य मार्ग जर्जर होने के कारण सालों से परेशान अर्थला के लोगों राहत मिलने वाली है। अर्थला के मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को महापौर आशा शर्मा और विधायक सुनील शर्मा ने नारियल फोड़कर किया। यह सड़क 32 लाख की लागत से बनेगी। इस सड़क के बनने से 50 हजार से अधिक आबादी को जर्जर मार्ग से मुक्ति मिलेगी।

जासं, साहिबाबाद : मुख्य मार्ग जर्जर होने के कारण सालों से परेशान अर्थला के लोगों राहत मिलने वाली है। अर्थला के मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ सोमवार को महापौर आशा शर्मा और विधायक सुनील शर्मा ने नारियल फोड़कर किया। यह सड़क 32 लाख की लागत से बनेगी। इस सड़क के बनने से 50 हजार से अधिक आबादी को जर्जर मार्ग से मुक्ति मिलेगी।

अर्थला का मुख्य मार्ग जर्जर होने के कारण बारिश होने पर पानी भर जाता था। इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते थे। लोग कई बार मार्ग बनवाने के लिए प्रदर्शन भी कर चुके हैं। मार्ग को बनाने की काफी दिन से महापौर और विधायक से मांग की जा रही थी। महापौर और विधायक ने जल्द ही इस मार्ग को बनवाने का आश्वासन दिया था। महापौर द्वारा यह निर्माण कार्य अवस्थापना निधि के तहत पास करा कर कराया जा रहा है। शुभारंभ के दौरान मंत्रोच्चारण, पूजा अर्चना व कन्या भोग लगाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने महापौर एवं विधायक का भव्य स्वागत किया। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी विकास कार्य कराए जाएंगे। जिस प्रकार स्थानीय लोगों ने भाजपा का साथ दिया है, उसी प्रकार हम भी आपका दिन-रात एक करके सहयोग करेंगे। आधी रात में भी वह काम करने को तैयार हैं। मौके पर पार्षद बिजेंद्र चौहान, रविन्द्र डबास, दीपक राघव, हरीश चंद शर्मा, संजय, मूलचंद आदि लोग मौजूद रहे।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


अर्थला के मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का शुभरंभ - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...