Rechercher dans ce blog

Friday, March 26, 2021

संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका: मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा गंदा पानी, गिर रहे वाहन - दैनिक भास्कर

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

खरगोन13 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम डोंगरचिचली पंचायत के ग्राम बड़ा के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी जमा हो रहा है। इससे ग्रामीणों के साथ राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आसपास रहने वाले लोगाें को संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश जायसवाल ने बताया गांव का गंदा पानी निकासी के अभाव में यहां आकर जमा हो रहा है। कई दोपहिया वाहन चालक इसमें गिर चुके है। चार पहिया वाहन भी निकालने में भी दिक्कतें होती है। ग्राम के जसवंत सोलंकी, चेलारसिंह आदि ने कहा बैलगाड़ी निकालने के दौरान किसान अपने बैलों का नुकसान उठा चुके हैं। बारिश के दिनों में तो परेशानी और बढ़ जाती है। ग्रामीणों ने कहा पानी निकासी की व्यवस्था के साथ यहां रपट बनाना चाहिए। सचिव दिनेश वास्कले ने बताया जल्द यहां सीमेंट के पाइप डाल पानी निकासी की व्यवस्था करवाई जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Let's block ads! (Why?)


संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका: मुख्य मार्ग पर जमा हो रहा गंदा पानी, गिर रहे वाहन - दैनिक भास्कर
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...