Rechercher dans ce blog

Saturday, April 10, 2021

32 लाख से चौड़ा होगा बसाल हेलीपैड मार्ग - अमर उजाला

ख़बर सुनें

सोलन। चंबाघाट-बसाल मार्ग को चौड़ा करने का कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने 32 लाख की लागत से यह कार्य किया जा रहा है। विभाग ने मार्ग के संकरे क्षेत्रों में खुदाई की जा रही है। जल्द ही इसे पक्का भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंबाघाट-बसाल मार्ग पर वाहनों आवाजाही बढ़ गई है। यह मार्ग बसाल हेलीपैड को भी जोड़ता है लेकिन तंग मार्ग के कारण यहां पर रोजाना जाम की समस्या रहती है। जब हेलीपैड पर किसी वीआईपी का आगमन होता है तो यह मार्ग अधिक व्यस्त हो जाता है। इस बीच मार्ग को वन-वे कर दिया जाता है।
स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है लेकिन अब मार्ग को चौड़ा करने के बाद यहां से वाहनों की आवाजाही भी आसान हो जाएगी। इसके लिए लोनिवि ने कार्य शुरू कर दिया है।
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अरविंद शर्मा ने बताया कि मार्ग को चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है। एक सप्ताह के बीच खुदाई का कार्य पूरा हो जाएगा। बजट मिलने पर मार्ग की टारिंग का कार्य भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सड़क किनारे वाहनों को खड़ा न करें। इन वाहनों से कार्य करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Let's block ads! (Why?)


32 लाख से चौड़ा होगा बसाल हेलीपैड मार्ग - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...