Rechercher dans ce blog

Saturday, June 5, 2021

साहिया समाल्टा-पानुवा मोटर मार्ग बदहाल - दैनिक जागरण

संवाद सूत्र, साहिया: साहिया समाल्टा-माख्टी पानुवा मोटर मार्ग के जगह-जगह जर्जर हाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। नवंबर में मोहना मंदिर से चालदा महाराज का खत समाल्टा में प्रवास होना है, जिसको देखते हुए शनिवार को मंदिर समिति पदाधिकारियों ने साहिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपकर मार्ग सुधारीकरण की मांग की। क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को फोन पर मार्ग सुधारीकरण के निर्देश दिए।

वर्तमान में साहिया समाल्टा-पानुवा मार्ग जगह-जगह से बदहाल है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों की ओर से कई बार लोक निर्माण विभाग साहिया के अधिशासी अभियंता से मार्ग सुधारीकरण की गुहार लगाई, लेकिन समस्या हल नहीं हुई। शनिवार को साहिया पहुंचे चकराता विधायक और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से खत समाल्टा की चालदा महासू मंदिर सेवा समिति पदाधिकारियों ने मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। बताया कि साहिया समाल्टा माख्टी पानुवा मोटर मार्ग जगह-जगह से डामरीकरण उखड़ चुका है। समिति ने कहा कि नवंबर में मोहना मंदिर से चालदा महाराज खत समाल्टा में प्रवास पर आएंगे, लेकिन सड़क जगह-जगह से खस्ताहाल होने के कारण दिक्कत आएगी। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद क्षेत्रीय विधायक ने लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियता डीपी सिंह को फोन पर निर्देश दिए कि जब तक खत समाल्टा में महाराज का प्रवास होगा, तब तक मार्ग का सुधारीकरण कर दिया जाए। मंदिर समिति अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर ने बताया कि समाल्टा गांव के नव निर्मित चालदा महासू देवता मंदिर में प्रवास नवंबर में तय है। देवता दर्शन के लिए काफी संख्या में भक्त आएंगे, जिन्हें मार्ग की बदहाली के कारण परेशानी उठानी पड़ेगी। ज्ञापन देने वालों में कलीराम, आनंद सिंह, गोपाल तोमर, धनीराम आदि शामिल रहे।

-------------

जौनसार बावर में अवरूद्ध पड़े विकास के लिए प्रदेश सरकार दोषी: प्रीतम

साहिया: शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने जौनसार-बावर क्षेत्र का दौरा करते हुए ग्रामीणों का हाल चाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव को मास्क और सैनिटाइजर आदि सुरक्षा किट वितरित की। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में अवरूद्ध पड़े विकास के लिए प्रदेश सरकार दोषी है। साहिया पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का पार्टी कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने वैक्सीनेशन में आ रही दिक्कतों के बारे में भी जानकारी दी। साहिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 18 से 44 आयु वर्ग के व्यक्तियों के वैक्सीनेशन को केंद्र बनाने की मांग की। इस दौरान एक हजार एन-95 मास्क, 1500 सैनिटाइजर व चार हजार साधारण मास्क वितरित किये गए। इसके अलावा कालसी, हरिपुर, कोरूवा, चकराता, लोखंडी, कोटी, सावडा सहित कई जगहों पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकत्र्ताओं से मुलाकात कर सुरक्षा किट बांटी। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं को अभी से जुटने को कहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष संजय किशोर, कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर, विधायक प्रतिनिधि श्यामदत्त वर्मा, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष उमादत्त जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य इंदूबाला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता निराला, अमन कौर, सुभाष भाटी, अमन अरोडा, गोपाल तोमर, रविन्द्र पाल सिंह, विजया सब्बरवाल, रीना चौहान, रितिका सेटी, शेर सिंह भाटी, संजय गुप्ता, सरदार सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


साहिया समाल्टा-पानुवा मोटर मार्ग बदहाल - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...