Rechercher dans ce blog

Wednesday, June 30, 2021

टैटुड़ा नैणी मार्ग को मिली स्वीकृति - Hindustan हिंदी

प्रहुप्रतिक्षित नैणी- टैटुड़ा मोटर मार्ग को पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की स्वीकृति मिल गयी है, इससे इस मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।

खंसर घाटी के नैणी- टैटुड़ा मोटर मार्ग का निर्माण विवाद के कारण लटका हुआ था। वर्षों पूर्व नैणी गांव के लिए पहले टैटुड़ा गांव से सर्वे हुयी थी, लेकिन टैटुड़ा के ग्रामीणों के विवाद के कारण सड़क की पुन: सर्वे कभी लाटूगैर तो कभी गडौत गांव के की गयी लेकिन इसमें भी पेंच फंस गया। आखिर टैटुडा के ग्रामीणों को विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी मनाने में कामयाब रहे तथा टैटुडा गांव में महिला मिलन केंद्र के लिए दस लाख की राशि स्वीकृत होने पर इस विवाद का पटाक्षेप हो गया। अब प्रधान मंत्री सड़क योजना के तहद इस मोटर के निर्माण प्रारंभ करने की सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो गयी हैं। चार किमी बनने वाले इस मार्ग का निर्माण ब्रिडकुल एजेंसी द्वारा किया जायेगा।

प्रधान नैणी केदार सिंह बिष्ट, प्रधान टैटुडा पूजा नेगी, पूर्व प्रधान चंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान गजेन्द्र रावत, ममंदल अध्यक्ष हंसी देवी, गोपाल सिंह,महेन्द्र सिंह,पुष्कर लाल व अवतार सिंह बिष्ट आदि ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Adblock test (Why?)


टैटुड़ा नैणी मार्ग को मिली स्वीकृति - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...