Rechercher dans ce blog

Sunday, July 11, 2021

उज्जैन-फतेहाबाद मार्ग पर यात्री गाड़ी चलाने की अनुमति, अब लोकार्पण का इंतजार - Nai Dunia

Publish Date: | Sun, 11 Jul 2021 11:01 PM (IST)

-हरी झंडीः सीआरएस की हामी, सबसे पहले महू-प्रयागराज एक्सप्रेस चलेगी

उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उज्जैन-फतेहाबाद गेज परिवर्तन के बाद आखिरकार इस रेल मार्ग पर यात्री ट्रेन संचालन की अनुमति कमिश्नर कमिश्नर रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने जारी कर दी है। इस मार्ग पर अब यात्री ट्रेन संचालन अब केवल लोकार्पण कार्यक्रम के कारण अटका हुआ है। इस मार्ग पर रेलवे सबसे पहले महू-प्रयागराज एक्सप्रेस चलाएगा।

बता दें की वर्ष 1879-80 में इस रूट पर पहली मीटरगेज ट्रेन चली थी। इसके बाद वर्ष 2014 में इस मार्ग पर चलने वाली मीटरगेज ट्रेनों को बंद कर दिया गया था। नवंबर 2017 गेज परिवर्तन का काम शुरू हुआ था, जो फरवरी में पूरा हुआ है। इसमें 250 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 11 फरवरी को सीआरएस ने इस मार्ग का निरीक्षण कर कुछ काम बाकी होने के कारण केवल मालगाड़ी को चलाने की अनुमति दी थी।

सात साल से बंद है ट्रेनों का संचालन

उज्जैन-फतेहाबाद के बीच मीटरगेज ट्रेनों का संचालन वर्ष 2014 में बंद कर दिया गया था। तभी से गेज परिवर्तन की मांग उठने लगी थी। वर्ष 2017 में गेज परिवर्तन काम को मंजूरी मिली थी। हाल में 11 फरवरी को इस मार्ग पर सीआरएस ने निरीक्षण किया था। मगर लोकार्पण कार्यक्रम नहीं होने के कारण यात्री गाड़ियों का संचालन अटका पड़ा है।

18 गांवों को मिलेगी सुविधा

इस मार्ग पर चिंतामण व लेकोड़ा रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है। रेलवे की जमीन के अलावा 3.59 हेक्टेयर जमीन और अधिग्रहित की गई है। रेलवे की इस योजना से जवासिया, हासामपुरा, बिंद्राज, खेड़ा, गोंदिया, लिंबा पिपल्या, लेकोड़ा, राणाबड़, कांकरिया, चिराखान, शिवपुरा खेड़ा, रालामंडल, बालरिया, तालोद, उमरिया, टंकारिया, धर्माट गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। फिलहाल उज्जैन से देवास होते हुए इंदौर जाना पड़ता है। यह मार्ग 79 किलोमीटर है। उज्जैन-फतेहाबाद होते हुए इंदौर की दूरी 63 किलोमीटर हो जाएगी।

-उज्जैन-फतेहाबाद रेल मार्ग पर यात्री गाड़ी संचालन की अनुमति मिल गई है। लोकर्पण कार्यकम के बाद इस मार्ग पर सबसे पहले महू-प्रयागराज ट्रेन चलाई जाएगी। कुछ और गाड़ियों को इस मार्ग पर चलाने की अनुमति के लिए मुख्यालय पत्र भेजा गया है।

- विनित गुप्ता, डीआरएम

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


उज्जैन-फतेहाबाद मार्ग पर यात्री गाड़ी चलाने की अनुमति, अब लोकार्पण का इंतजार - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...