विण्ढमगंज। हिन्दुस्तान संवाद
विकास खण्ड दुद्धी के ग्राम पंचायत फुलवार सहित दर्जनों टोला को जोड़ने वाला एक मात्र सड़क फुलवार-महुली संपर्क मार्ग पर अतिक्रमण का मामला डीएम तक पहुंच गया है।
ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश कुमार यादव ने पत्र के माध्यम से डीएम को अवगत कराया कि इस सड़क से दर्जनों टोला की सैकड़ों जनता आटो, टेम्पो, ईिरक्शा और बाइक के माध्यम से बैंक, ब्लाक, तहसील,जिला सहित आवश्यक के लिए बाजार आते-जाते हैं। अब उस मार्ग की दोनों पटरियों पर दिन-प्रतिदिन लोग कब्जा करते जा रहे हैं। बताया कि सूचना मौखिक व लिखित पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को दिया गया है। लेकिन, आज तक न कोई अधिकारी मौके का मुआयना करने नहीं आया। इससे लग रहा है कि सड़क पर अतिक्रमण पीडब्लूडी के अधिकारियों के मिलीभगत से किया जा रहा है। कहा कि अतिक्रमण से संकरी हुई सड़क के कारण ग्राम पंचायत में विकास संबंधित आवास,शौचालय व अन्य निर्माण के लिए सामग्री गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे दर्जनों गांव का विकास बाधित हो गया है। अतिक्रमण से संकरे हो रहे रास्ते के कारण गांव तक एंबुलेंस पहुंचना भी मुश्किल हो रहा है। प्रधान ने डीएम से अनुरोध किया कि मामले का संज्ञान लेते हुए उचित कार्रवाई करें।
फुलवार संपर्क मार्ग पर लगातार हो रहे अतिक्रमण से दिक्कत - Hindustan हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment