Rechercher dans ce blog

Monday, September 20, 2021

हसार कैलगुवां मार्ग के गड्ढों से चलना हो रहा मुश्किल - अमर उजाला

ख़बर सुनें

बार/ललितपुर। ब्लॉक तालबेहट के ग्राम हसार से ब्लॉक बार के ग्राम कैलगुवां तक मार्ग खस्ताहाल हो गया है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं। सड़क पर चार पहिया वाहन तो दूर दो पहिया वाहन चलाना तक मुश्किल हो गया है। यहां से गुजरने पर कई बाइक चालक अनियंत्रित होकर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम हसार से कैलगुवां मार्ग पर दर्जनों गांव के लोगों की आवाजाही होती है। ग्रामीण क्षेत्र के मरीज इसी मार्ग से तालबेहट होकर झांसी के लिए जाते हैं। कुछ गांव का तो ब्लॉक मुख्यालय तक जाने के लिए इकलौता मार्ग है। ऐसे में यह मार्ग अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन वर्तमान में सड़क खस्ताहाल हो गई है। सड़क पर गड्ढे हो जाने से राहगीर काफी परेशान हो रहे हैं। इस सड़क का निर्माण वर्ष 2008-09 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया गया था। तब से अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। बरसात में इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीर काफी परेशान हैं। क्षेत्रीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़क की मरम्मत कराई जाए। जिससे आवाजाही में सुविधा हो सके।
इन गांव के लोग हो रहे परेशान
हसार कलां से कैलगुवां मार्ग पर दर्जनों गांव पड़ते हैं। इनमें ग्राम भुचेरा, खेरा डांग, खैरी डांग, पारौन, लड़वारी, चुनगी, मावलेन, धनगौल, खेरा, कठवर, भावनी, मरोली, टीला, म्यांव आदि गांव के लोग इसी मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।
फोटो- 31
कैप्सन- रामगोपाल झा, पूर्व प्रधान, पारौन
इस सड़क से तहसील मुख्यालय तालबेहट व ब्लॉक मुख्यालय बार प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क खराब होने से काफी परेशानी हो रही है। रामगोपाल झा, पूर्व प्रधान, पारौन
फोटो- 32
फोटो- - गजेेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व प्रधान भैलौनी सूबा
सड़क के निर्माण को लगभग दस वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं की गई है। इससे सड़क पर दो पहिया वाहन चलाना दूभर हो गया है। गजेेंद्र सिंह बुंदेला, पूर्व प्रधान भेलौनी सूबा
फोटो-33
कैप्सन- - अर्जुन सिंह परमार, ग्राम प्रधान, लड़वारी
हमारे गांव से सड़क कैलगुवां की ओर जाती है। बड़े-बड़े गड्ढे होने से ग्राम महुआ खेड़ा पहुंचना मुश्किल हो गया है। प्रार्थनापत्र देने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। अर्जुन सिंह परमार, ग्राम प्रधान, लड़वारी

Adblock test (Why?)


हसार कैलगुवां मार्ग के गड्ढों से चलना हो रहा मुश्किल - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...