Rechercher dans ce blog

Saturday, September 25, 2021

सत्तर करोड़ की लागत से बनेगा जामो भादर मार्ग - दैनिक जागरण

अमेठी : विधायक के प्रयास से जामो भादर मार्ग के चौड़ीकरण को शासन ने मंजूरी दी है। मार्ग निर्माण होने से जिले के कई ब्लॉक के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। मार्ग के निर्माण पर 70 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

45 किलोमीटर लंबा जामो भादर मार्ग पीएमजीएसवाई योजना से दस वर्ष पहले बनाया गया था। मौजूदा समय मे मार्ग की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। जगदीशपुर, जामो ,शाहगढ़, गौरीगंज, भेटुआ व भादर ब्लॉक के लोग इस मार्ग पर प्रतिदिन आवागमन करते हैं। मार्ग की मरम्मत के लिए विधायक की ओर से मांग की गई थी। इस पर लोक निर्माण विभाग की ओर से मरम्मत कराई गई। लेकिन, स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद विधायक गरिमा सिंह ने विधानसभा में मार्ग निर्माण को लेकर याचिका दी थी। इस पर सदन की स्वीकृति मिलने के बाद शासन को कार्रवाई के लिए भेजा गया था। शासन ने विधायक के पत्र पर मार्ग का सर्वे कर एस्टीमेट मंगवाया था। शासन की ओर से आयोजित बैठक में मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिल गई। शासन की ओर से 45.550 किमी. सड़क निर्माण के लिए 70 करोड़ 42 लाख 38 हजार का बजट स्वीकृति किया गया है। अब इस मार्ग का दोहरीकरण भी होगा। अभी तक यह मार्ग साढ़े तीन मीटर चौड़ा था। अब इसे सात मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। भादर, भेटुआ ब्लॉक के लोग विधायक से मार्ग के निर्माण कराये जाने की मांग बीते कई वर्षों से कर रहे थे। मार्ग का निर्माण होने से लाखों की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

-मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगा काम

शासन की ओर से जामो भादर मार्ग की स्वीकृति मिल गई है। सत्तर करोड़ की लागत से पैंतालीस किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा। इससे अमेठी और गौरीगंज विधानसभा के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। जल्द ही सड़क निर्माण शुरू होगा।

अनंत विक्रम सिंह विधायक प्रतिनिधि, अमेठी

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


सत्तर करोड़ की लागत से बनेगा जामो भादर मार्ग - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...