Rechercher dans ce blog

Saturday, September 11, 2021

गिधौरी-भटगांव मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, दुर्घटनाओं की आशंका - Nai Dunia

Publish Date: | Sat, 11 Sep 2021 07:18 AM (IST)

गिधौरी/घटमड़वा/बिलाईगढ़ । बलौदाबाजार जिला के कसडोल अनुविभाग अंतर्गत गिधौरी से घटमड़वा, कुम्हारी, खपरीडीह तथा बिलाईगढ़ अनुविभाग दोनों सीमा से लगे हुए टुण्डरी, छिर्रा, पवनी मोड़, दुम्हानी मोड़, जमगहन भटगांव मुख्य मार्गों की हालत काफी खराब है। सड़क से गिट्टी उखड़ गई है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्डे होने के कारण लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं, बावजूद पीडब्ल्यूडी विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क मार्ग की जर्जर स्थिति को देखकर अधिकारी कर्मचारी आज भी अनजान बने हुए हैं। यह मार्ग गिधौरी से भटगांव, सारंगढ़ होते हुऐ ओडिशा राज्य से भी जुड़ा है, लेकिन सड़क पर जगह-जगह पर जान लेवा गड्ढे होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कभी खानापूर्ती के लिऐ विभाग द्वारा मलहम पट्टी लगाया जाता है जो दो चार दिनो में उखड़ना शुरू हो जाता है, जिससे गड्ढे ज्यों का त्यों बना रहता है और हादसे को न्योता देता है। वर्तमान में जगह-जगह गड्ढे में पानी भर गया है, जिससे आने-जाने लोगों को काफी परेशानी होती है। गंदे पानी के छीटों से लोगों के कपड़े खराब होते रहते हैं। गिधौरी, कुम्हारी, खपरीडीह, टुण्डरी में जगह-जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं जिसे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत करने की मांग की है। मरम्मत की मांग करने वालों में दिलीप पटेल, ईशवर प्रधान,प्यारे पटेल, खगेश वैष्णव, गंगा प्रधान, अंजोर सिंह सागर आदि शामिल हैं।

देवरहा-मिरचीद मार्ग पर भरा कीचड़, ग्रामीण हो रहे परेशान

महानदी किनारे स्थित ग्राम पंचायत देवरहा और मिरचीद से जनपद पंचायत मुख्यालय, थाना, विकासखंड शिक्षा कार्यालय और नगरदा धान खरीदी उपार्जन केन्द्र तक पहुंचने के लिए बरसात में पानी व कीचड़ से भरे मार्ग से होकर आम जनता को आवागमन करना पड़ता रहा है। किसानों सहित छात्र छात्राओं को हमेशा नगरदा आना जाना लगा रहता है, वही देवरहा से मिरचीद की दूरी 4 किलोमीटर है लेकिन देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी यह मार्ग कच्ची व जर्जर हालत में है। जिनको लेकर कोई जनप्रतिनिधि सुगम मार्ग निर्माण कराने ध्यान नहीं दे रहे हैं। महानदी तट पर बसे देवरहा निवासियों के साथ किसान, छात्र, छात्राओं व आम जनता को प्रतिदिन जर्जर बदहाल मार्ग से हमेशा आवागमन करना दूभर हो गया हैं। जगह-जगह धूल, पानी, कीचड़ भरे गड्डे में तब्दील हो चुका है, जिनसे आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बावजूद जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों का कोई सुध नहीं है। पिछले सरकार की 15 वर्ष बीत गए और वर्तमान सरकार की 3 वर्ष प्रगति पर है फिर भी आज देवरहा-मिरचीद मुख्य मार्ग पक्की सड़क नहीं बन पाया। आसपास के ग्रामीणों ने शीघ्र पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कि क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव चंद्रदेव प्रसाद राय को आवागमन की बदहाल स्थिति को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने, ग्रामों के जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा कराया जा चुका है। उनके कार्यकाल की 3 वर्ष प्रगति पर है। अब देखना यह होगा कि क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव राय क्या विशेष पहल कर पाते हैं कि नहीं।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


गिधौरी-भटगांव मार्ग पर जानलेवा गड्ढे, दुर्घटनाओं की आशंका - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...