Rechercher dans ce blog

Sunday, September 19, 2021

विष्णुपुर से चैतूखपरी मार्ग खराब, ग्रामीण परेशान - Nai Dunia

Publish Date: | Mon, 20 Sep 2021 07:02 AM (IST)

डोंगरगढ़। ग्राम विष्णुपुर से मनकी, चैतूखपरी मार्ग की हालत काफी दयनीय है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभर आए हैं। जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। 20 साल से उक्त मार्ग की मरम्मत नहीं हुई है। चालकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी भी सड़क की दशा को सुधरने ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीण 20 वर्षों से सड़क की त्रासदी झेल रहे हैं। जकांछ के विष्णु लोधी ने कहा बरसात के पहले पुल, पुलिया और रोड पहले ही खराब हो गया है। मार्ग की मरम्मत कराने पत्र भी लिखा था। लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। विष्णु लोधी ने कहा 2000-2001 के बाद से ये सड़क कभी नहीं बनी है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि गांव में किसी भी कार्य के लिए चार पहिया गाड़ी नहीं जा सकती। दो किलोमीटर सड़क में हजारों छोटे बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसके काररण आवाजाही में काफी तकलीफ होती है।

किड़काड़ीटोला में बनेगी सड़क, आवागमन होगी आसान

छुरिया अंतर्गत ग्राम किड़काड़ीटोला में रामसत्ता एवं झांकी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव थी। अध्यक्षता जिपं सदस्य ललिता कंवर ने की। विशेषअतिथि के रूप में छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, ललिता उइके, सेवकराम सहारे, हेमसिंग निर्मलकर व अन्य उपस्थित रहे। मुख्यअतिथि जपं अध्यक्ष किरण वैष्णव ने कहा कि आपका गांव वनांचल क्षेत्र होने के कारण सड़क रास्ता की समस्या से निजात दिलाने के लिए हम सभी जनप्रतिनिधि हर संभव प्रयास करेंगे। ललिता कंवर ने कहा कि हमें इस रामसत्ता के माध्यम से भगवान को स्मरण करने का अवसर मिला, इसे श्रद्घा भक्ति से करे, ताकि हमें अपनी बुराई त्याग कर ईश्वर भक्ति में सभी का मन लगा रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष रविंद्र ने कहा ने किड़काड़ी, मंगियाटोला को राजस्व ग्राम की दर्जा दिलाने की मांग पर विशेष जोर देने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


विष्णुपुर से चैतूखपरी मार्ग खराब, ग्रामीण परेशान - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...