Rechercher dans ce blog

Tuesday, October 26, 2021

बसखारी बाजार से राजेसुल्तानपुर टू-लेन मार्ग बनेगा फोरलेन - दैनिक जागरण

अंबेडकरनगर: बसखारी के राष्ट्रीय राजमार्ग-233 से राजेसुलतानपुर बाजार होते हुए आजमगढ़ के एनएच-29 तक टू-लेन सड़क अब फोरलेन बनेगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इसे धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी है। आलापुर तहसील में इससे यातायात सुगम होने के साथ विकास की गति तेज होगी। यह मार्ग बाइपास के रूप में काफी मुफीद साबित होगा। संतकबीरनगर संसदीय क्षेत्र में आने वाली आलापुर तहसील के चार सड़कों को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव सांसद प्रवीण कुमार निषाद ने दिया था। अंबेडकरनगर व आजमगढ़ में कुल सात सड़कों को 94.6 किलोमीटर तक फोरलेन बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हालांकि, लोक निर्माण विभाग आलापुर खंड के अधिशासी अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि यह कार्य बस्ती एनएच खंड द्वारा किया जा रहा है।

अयोध्या, बस्ती, सुलतानपुर, संतकबीरनगर और आजमगढ़ जनपदों से अंबेडकरनगर की सीमा सटी है। जिला मुख्यालय तक राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर फोरलेन सड़कों का जाल बसखारी, टांडा व जलालपुर आदि प्रमुख बाजारों में बिछाया जा रहा है। वहीं पूर्वी छोर पर बसे आलापुर तहसील के सभी मार्ग सिगल एवं डबल लेन हैं, इससे यहां वाहनों का दबाव बढ़ने से सुगम यातायात का दम घुट रहा है। बसखारी से राजेसुल्तानपुर तक यह अंबेडकरनगर से आजमगढ़ जाने के लिए महत्वपूर्ण लिक मार्ग है। अब फोरलेन बनने की उम्मीद देखकर जनता में खुशी की लहर है।

विकास को लगेगा पंख: बसखारी से राजेसुल्तानपुर तक की सड़क टू-लेन होने से इसपर जाम को देख राहगीर इसपर सफर से कतराते हैं। बसखारी, रामनगर, इंदईपुर, जहांगीरगंज समेत देवरिया बाजार आदि छोटी-बड़ी दर्जनों बाजारों में टू-लेन सड़क पर दिनभर जाम लगा रहता है। बाजार का विकास और सुगम यातायात में यह बाधक बना है। फोरलेन सड़क बनने से बाजारों तथा आसपास के इलाके में विकास को पंख लग जाएगा। वजह, आजमगढ़ के लिए सबसे मुफीद लिकमार्ग पर यातायात तेज होगा।

फोरलेन बनाने का प्रस्ताव : वाराणसी से लुम्बिनी राष्ट्रीय राजमार्ग-233 पर बसखारी बाजार से होकर इंदईपुर, रामनगर, जहांगीरगंज, देवरिया बाजार, पदुमपुर एवं राजेसुल्तानपुर होते हुए आजमगढ़ जिले में महाराजगंज, बिलरियागंज तथा जीयनपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-29 से मिलने वाले टू-लेन मार्ग को फोरलेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बसखारी से इंदईपुर तक 9.2 किलोमीटर, इंदईपुर से रामनगर तक 5.4 किलोमीटर, रामनगर से जहांगीरगंज तक 9.1 किलोमीटर, जहांगीरगंज से पदुमपुर होते हुए राजेसुल्तानपुर तक 17.6 किलोमीटर मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। इसके अलावा राजेसुल्तानपुर से आजमगढ़ के महाराजगंज, बिलरियागंज व जीयनपुर से होते हुए एनएच-28 तक मार्ग को फोरलेन बनना है।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


बसखारी बाजार से राजेसुल्तानपुर टू-लेन मार्ग बनेगा फोरलेन - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...