Rechercher dans ce blog

Monday, October 25, 2021

गांधी मार्ग पर लगा रहा जाम, राहगीर हुए परेशान - दैनिक जागरण

जेएनएन, बुलंदशहर: गांधी मार्ग पर सोमवार को जाम लगा रहा। जिस कारण राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाते हुए नजर आए।

नगर के गांधी मार्ग से ही होकर अधिकांश बाजारों की तरफ रास्ता जाता है। वहीं दाताराम चौक होते हुए सिकंदराबाद मार्ग पर जाने वाले राहगीर भी गांधी मार्ग से होकर निकलते हैं। जिस कारण मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। साथ ही वर्तमान में जेवर अड्डा चौराहे पर सीवर लाइन से पानी निकालने के लिए इंजन पंप सेट लगा हुआ है। जिस कारण भी गांधी मार्ग पर आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। सोमवार को सुबह से ही गांधी मार्ग जाम की गिरफ्त में रहा। महज 200 मीटर की दूरी तय करने में राहगीरों को आधा घंटे तक का समय लग गया। उधर पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाने में व्यस्त दिखाई दिए, लेकिन उसके बावजूद भी शाम तक जाम से निजात नहीं मिल सकी।

जाम के झाम से जूझ रहा शहर

बुलंदशहर : नगर क्षेत्र में सोमवार को लोगों को जाम के झाम से जूझना पड़ा। नगर के अंसारी रोड चौराहा, बूरा बाजार, स्याना अड्डा रोड, कालाआम चौक आदि स्थानों पर दिनभर जाम से जूझते रहे। लोगों ने अधिकारियों से जाम से निजात के लिए कागजी योजनाओं को अमली जामा पहनाने की मांग की हे। सोमवार को बाजार बंदी का दिन होता है। इसके बावजूद लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। नगर के प्रमुख चौराहे अंसारी रोड पर अतिक्रमण, दुकानों के बाहर तक सामान रखना और ई-रिक्शाओं समेत वाहनों की दिनोंदिन बेतहाशा ढंग से बढ़ती संख्या से लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। कालाआम चौक पर लोगों को कई बार जाम से जूझना पड़ा। नुमाईश फ्लाईओवर पर पैठ बाजार के चलते जाम लगा रहा। अस्पताल रोड पर जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण और अवैध स्टैंड के चलते कई बार जाम लगा। बूरा बाजार चौराहे पर भी बार-बार लोगों को जाम से रूबरू होना पड़ा। लाल कुंआ रोड पर जाम की समस्या ने पैदल लोगों का भी निकलना मुश्किल कर दिया। लोगों का कहना है कि पुलिस-प्रशासन की ओर से कई बार जाम से निपटने की योजनाएं बनाए जाने की जानकारी दी जा चुकी है, कितु उन योजनाओं को हकीकत में नहीं बदला गया। लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों को प्रयास करने चाहिए।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


गांधी मार्ग पर लगा रहा जाम, राहगीर हुए परेशान - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...