Rechercher dans ce blog

Sunday, November 21, 2021

मेरठ में लगा रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा, लिंक मार्ग के लिए 45 कालोनियों का संघर्ष जारी - दैनिक जागरण

मेरठ में बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग की मांग जोर पकड़ रही है। रविवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया। मांग को जोरदार ढंग से उठाने को अब लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति ने रविवार के साथ-साथ सप्ताह अन्‍य दिनों में भी प्रदर्शन की योजना बनाई है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग के निर्माण के लिए क्षेत्र की 45 कालोनियों का संघर्ष अब तेजी पकड़ रहा है। रविवार को इलाके के जैन नगर, प्रेमपुरी, शांतिनगर आदि मोहल्ले के लोगों ने रेलवे रोड पर जैन नगर तिराहे पर स्थित जैन मंदिर पर प्रदर्शन किया।

मार्ग की मांग लिखी तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

रविवार सुबह 11 बजे से ही बाशिंदें हाथों में लिंक मार्ग की मांग लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन स्थल पर डट गए। लिंक मार्ग की मांग पर निर्णायक कार्रवाई के लिए जरूरी सेना व प्रशासनिक अधिकारियों के सर्वे में होती देरी व गुरुवार को महावीर शिक्षा सदन की रैली को पुलिस द्वारा रोके जाने के प्रयास से नाराज कालोनीवासियों ने रोष प्रकट किया। लेकर रहेंगे लिंक मार्ग, लिंक मार्ग नहीं तो मतदान नहीं जैसे नारे लगाकर जिम्मेदारों को चेताया।लोगों में नजर आया भरपूर उत्‍साह

इस दौरान देशभक्ति के गीतों के बीच प्रदर्शन कर रहे लोग पूरे उत्साह व जोश में नजर आए। लिंक मार्ग के आंदोलन व इसमें समर्थन दे रही विभिन्न कालोनियों की अगुवाई कर रही लिंक मार्ग जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रोड के निर्माण के लिए पिछले माह 27 तारीख को सेना व प्रशासन की बैठक हुई थी। जिसमें सड़क के लिए प्रस्तावित भूमि का टीम द्वारा सर्वे कर इसके निर्माण को लेकर फैसला लिया जाना था, लेकिन इस सम्बंध में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिसको लेकर लोगों में रोष पनप रहा है। अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए समिति ने रविवार के साथ-साथ सप्ताह के बीच के दिनों में भी प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। 

Edited By: Parveen Vashishta

Adblock test (Why?)


मेरठ में लगा रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा, लिंक मार्ग के लिए 45 कालोनियों का संघर्ष जारी - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...