Rechercher dans ce blog

Friday, November 19, 2021

अब छात्राओं ने थामा तिरंगा-तख्ती.. बोलीं लिंक मार्ग दे दो जल्दी - दैनिक जागरण

मेरठ, जेएनएन। स्कूली बच्चों के बाद अब छात्राओं ने भी लिंक मार्ग के लिए आवाज बुलंद की है। बागपत रोड व रेलवे रोड को जोड़ने वाले करीब आठ सौ मीटर लिंक मार्ग की मांग को लेकर गुरुवार को जैननगर स्थित महावीर शिक्षा सदन की छात्राओं ने रैली निकाली। विद्यालय से लेकर निहाल स्मारक पार्क जैननगर तक रैली में शामिल छात्राओं के हाथों में तख्तिया व तिरंगा था। पूरे जोश और तख्तियों पर लिखे स्लोगन को तेज आवाज में दोहराते हुए छात्राओं ने लिंक मार्ग की पुरजोर मांग उठाई।

रैली में शामिल छात्राओं ने बागपत रोड पर लगने वाले जाम की समस्या को उठाया। जैननगर के गलियारे व पार्क में ..वी वाट लिंक मार्ग, वंदे मातरम और लेकर रहेंगे लिंक मार्ग जैसे स्लोगन गूंजते रहे। उधर, समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि लिंक मार्ग को लेकर सेना व प्रशासन की हुई बैठक को करीब एक माह पूरा होने को है। अभी तक कहीं से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिल रहे हैं। सड़क के लिए प्रस्तावित जैननगर के पीछे स्थित भूमि का अभी तक सर्वे तक नहीं हुआ है। ऐसे में समिति आदोलन तेज करेगी और जिम्मेदारों को घेरेगी। समिति के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह ने कहा कि लिंक मार्ग इलाके के लोगों की जरूरत है। इसे पहले ही बन जाना चाहिए था, लेकिन उपेक्षा के चलते यह संभव नहीं हो सका। इलाके के लोगों को अब मजबूरन आदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। अनुमति न होने पर बदला कार्यक्रम

पहले रैली का रूट विद्यालय से लेकर रेलवे रोड तिराहे पर जैननगर मंदिर तक था। प्रशासन ने रैली के लिए अनुमति न लेने की बात पर पदाधिकारियों को रैली निकालने से रोका। इसके बाद पदाधिकारियों ने विद्यालय से पार्क के बीच करीब 100 मीटर के दायरे में ही साकेतिक रैली निकाली। इस दौरान स्थानीय थाने के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। --------------

छात्राएं बोलीं, जल्द पहुंचेगे विद्यालय, पढ़ाई के लिए मिलेगा समय

रोहटा रोड से यहां जैननगर स्थित विद्यालय आने में एक से सवा घंटा लग जाता है। जाम की समस्या के चलते मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सड़क बनने से समय बर्बाद नहीं होगा।

दिव्या

---------------------

लिंक मार्ग बनने से जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। समय से विद्यालय पहुंचने के साथ-साथ घर भी जल्दी लौट सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और पढ़ाई के लिए अधिक समय मिलेगा।

मनीषा प्रजापति ----------------

बाल दिवस पर बच्चों ने दिया था धरना

इससे पहले स्कूली बच्चों ने भी बाल दिवस पर लिंक मार्ग के लिए धरना दिया था। बागपत रोड पर कमला नगर मंदिर के पास बच्चों ने भी हाथों में तख्ती और तिरंगा लेकर लिंक मार्ग की गुहार लगाई थी। अलग-अगल स्कूल के बच्चों ने करीब दो घंटे धरना दिया था।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


अब छात्राओं ने थामा तिरंगा-तख्ती.. बोलीं लिंक मार्ग दे दो जल्दी - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...