Rechercher dans ce blog

Tuesday, November 23, 2021

मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, तीन घायल - Hindustan हिंदी

आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के खजूरी के पास सोमवार की रात हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही फूलपुर व सिधारी थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओ में घायल दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अहरौला संवाददाता के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के पिचारी गांव निवासी 45 वर्षीय रामचेत पुत्र श्रीराम व 40 वर्षीय मूलचंद पुत्र रामसेवक घर से मजदूरी के लिए युधिष्ठिर पट्टी गांव थे। सोमवार की शाम को दोनो बाइक से घर लौट रहे थे। अहरौला थाना क्षेत्र के खजुरी के पास अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। दोनो घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहंुची पुलिस दोनो को लेकर अतरौलिया अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। कुछ देर बाद रामचेत की मौत हो गई। मूलचंद का उपचार चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। शाहगढ़ संवाददाता के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली बाईपास के पास सोमवार की शाम करीब 7 बजे छुटा पशु की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों की इलाज हेतु परिजन प्राइवेट अस्पताल आनन फानन में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे घायल युवक को भर्ती कराया गया। मुबारकपर थाना क्षेत्र के जमुड़ी गांव निवासी 40 वार्षिक इरसाद अहमद पुत्र इसराइल अहमद, जमुड़ी बाजार में पान-मसाला की दुकान करता था। सोमवार को शाम दुकान बन्द करके सिधारी जा रहा था। रास्ते में सिधारी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी 25 वर्षीय विनय यादव पुत्र सुखदेव यादव भी इरसाद के साथ हो लिया। बैठौली बाईपास के पास छुटा पशु से बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया। उपचार के दौरान इरसाद अहमद की मौत हो गई। विनय की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं नगर कोतवाली क्षेत्र के किरींदीपुर निवासी 30 वर्षीय हरिनरायन पुत्र किशुन मंगलवार की शाम बाइक से घर लौट रहा था। सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली के पास ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। फूलपुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के खुरासो गांव निवासी 60 वर्षीय राजाराम यादव पुत्र रामचेत तीन दिन पूर्व फूलपुर बाजार गया था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन के धक्के से घायल हो गया। एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान सोमवार की रात राजाराम की मौत हो गई।

Adblock test (Why?)


मार्ग दुर्घटनाओं में तीन की मौत, तीन घायल - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...