Rechercher dans ce blog

Wednesday, December 1, 2021

जैंगारा-मसेल्या मार्ग के निर्माण को धनराशि स्वीकृत - दैनिक जागरण

जागरण टीम, आगरा। जैंगारा से मसेल्या तक जाने वाले मार्ग के दिन जल्द बहुरेंगे। उक्त मार्ग के निर्माण के लिए शासन स्तर से 118.01 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो गया है। पहली किस्त के रूप में 11.80 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए गए हैं। ढाई किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर निर्माण कार्य शीघ्र किया जाएगा। इस फैसले से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है।

जैंगारा से मसेल्या गांव जाने वाला यह मार्ग बदहाली का शिकार है। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। इसी सीजन में बारिश का पानी भरने से यहां दो फीट पानी भर गया था। निकलने के भी रास्ता नहीं बचा था। ग्रामीणों ने इसको लेकर खूब हंगामा और विरोध प्रदर्शन किए। दैनिक जागरण ने इस जनसमस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सांसद राजकुमार चाहर और राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक चौधरी उदयभान सिंह ने इस मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए शासन स्तर पर प्रयास किए। फलस्वरूप शासन से मार्ग पर निर्माण कार्य की अनुमति के साथ राशि भी स्वीकृत कर दी गई। विधायक प्रतिनिधि डा. संजीव पाल सिंह ने बताया कि पहली किस्त अवमुक्त की जा चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। समाजसेवी अरविंद चाहर ने बताया कि किसान, मजदूर और छात्र-छात्राओं को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। चार अगस्त, 2021 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद फैसला हो सका है। वहीं क्षेत्र के पंडित गया प्रसाद शर्मा, पवन इंदौलिया, डोरीलाल इंदौलिया, दीवान सिंह, सुरेंद्र सिंह उर्फ भूरा आदि ने हर्ष जताया है। खंदौली में 15 ग्राम पंचायतों की 22 सड़कें पक्की बनेंगी

जागरण टीम, आगरा। खंदौली विकास खंड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख आशीष शर्मा ने अपने 30वें जन्मदिन पर 15 ग्राम पंचायतों में 22 सीसी सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि खेरिया, रामनगर, पोइया, पेंतखेड़ा, सौरई, गिजौली, मुढ़ी जहांगीरपुरी, ऊंचा, उस्मानपुर, पैसई, बमान, कुबेरपुर, रहन कलां, रायपुर समेत 15 ग्राम पंचायतो में 22 सड़कें पक्की बनाई जाएंगी। उधर, भाजपा नेता मुकेश गुप्ता ने अपने आवास पर केक काटकर ब्लाक प्रमुख का जन्मदिन मनाया। मिष्ठान भी वितरित किया गया। इस मौके पर अजब सिंह, रिकू चौधरी, सोनू गर्ग उपस्थित रहे।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


जैंगारा-मसेल्या मार्ग के निर्माण को धनराशि स्वीकृत - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...