Rechercher dans ce blog

Monday, April 26, 2021

चीन सीमा को जोड़ने वाले तीनों मार्ग बंद - दैनिक जागरण

जागरण टीम धारचूला/मुनस्यारी : ग्लेशियर खिसकने से चीन सीमा को जोड़ने वाले तीनों मार्ग यातायात के लिए बंद हैं। गर्बाधार लिपुलेख मार्ग बूंदी के पास तो सोबला-दारमा मार्ग सेला से आगे तथा मुनस्यारी-मिलम मार्ग बोगडियार के पास बंद हैं।

बीते दिनों भारी हिमपात के चलते तवाघाट-सोबला-दारमा मार्ग में सेला से आगे ग्लेशियर खिसक कर आ चुके हैं। भारी बर्फबारी से बालिंग से लेकर दुग्तू व दांतू ग्लेशियर के खिलसके से लगभग एक हजार भेड़-बकरियों की दब र मौत हो गई थी। चलगम, बालिंग, नागलिंग सहित अन्य स्थानों पर सड़क तक ग्लेशियर आने से मार्ग यातायात के लिए बंद है। इसी मार्ग से वर्तमान में दारमा के ग्रामीण माइग्रेशन कर रहे हैं। मार्ग बंद होने से माइग्रेशन करने वाले ग्रामीण फंसे हुए हैं। मार्ग संचालक सीपीडब्ल्युडी बर्फ हटाने का काम कर रही है। सोमवार को चटक धूप खिलने से मार्ग के जल्दी खुलने के आसार बने हैं।

गर्बाघार-लिपुलेख मार्ग पर बीआरओ इस समय बूंदी से छियालेख तक मोड़ सुधारीकरण का कार्य कर रही है। मोड़ सुधारीकरण कार्य के दौरान बीते सप्ताह भारी बारिश और हिमपात से कुछ स्थानों पर सड़क ध्वस्त हो चुकी है। जिसके चलते बूंदी से आगे मार्ग बंद है। बीआरओ ने मार्ग के मई प्रथम सप्ताह तक खोलने का दावा किया है। छियालेख से आगे मार्ग बर्फ से पटा है। जहां पर बीआरओ की जेसीबी बर्फ हटा रही है। बूंदी से आगे मार्ग बंद होने से माइग्रेशन करने वालों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। मुनस्यारी में मिलम मार्ग पर बुगडियार से आगे भारी हिमपात से मार्ग बंद है। बुगडियार से मिलम तक तीन फीट से अधिक बर्फ मार्ग पर जमी है। जिसके चलते आवाजाही प्रभावित है। अभी तक माइग्रेशन नहीं कर सके ग्रामीण मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। व्यास घाटी में छह गांव, दारमा घाटी में 13 गांव और जोहार घाटी में भी तेरह गांव प्रभावित हैं।

=======

:::::::: वर्जन

दारमा में हिमस्खलन की चपेट में आकर भेड़-बकरियों की मौत की घटना की जांच एवं स्थिति का पता लगाने के लिए राजस्व और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीम दारमा रवाना हो चुकी है। दारमा मार्ग खोलने के लिए सीपीडब्ल्युडी को निर्देशित किया गया है। मार्ग खोलने का कार्य तेजी के साथ चल रहा है। सोमवार शाम तक दुग्तू तक मार्ग खुलने के आसार हैं। राजस्व टीम क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेगी। दारमा के लिए जो मदद की आवश्यकता होगी उसे पूरा किया जाएगा।

-मनीषा बिष्ट, प्रभारी तहसीलदार धारचूला

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Let's block ads! (Why?)


चीन सीमा को जोड़ने वाले तीनों मार्ग बंद - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...