Rechercher dans ce blog

Wednesday, April 14, 2021

रानीगंज-अररिया मार्ग पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने मैजिक चालक को हथियार के बल पर लूटने का प्रयास - दैनिक जागरण

संसू.रानीगंज (अररिया) रानीगंज अररिया मार्ग रामपुर के समीप बुधवार की सुबह एक मैजिक चालक को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए एक गोली भी फायर किया। इस बीच मैजिक चालक किसी तरह भागकर घटना की जानकारी रानीगंज पुलिस को दिया। इसके बाद रानीगंज पुलिस की गश्ती टीम ने बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया। सूचना मिलने पर रानीगंज थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने मौके पर लोगों से घटना की जानकारी लिया और लोगों की निशानदेही पर बाइक सवार बदमाशों की धड़पकड़ के लिए पीछा किया गया। रानीगंज थानाध्यक्ष ने बताया की एक पल्सर औऱ एक ग्लेम्बर बाइक पर दो-दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। लोगों की निशानदेही पर दोनों बाइक सवार बदमाशों का पीछा किया गया। इस दौरान भाग रहे बदमाशों की बाइक बालू में फंस गयी। इस दौरान पुलिस की गाड़ी भी बालू में फंस गयी। जबतक पुलिस बाइक तक दौड़कर पहुंचती तबतक तीन बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया जबकी एक बदमाश पास के मकई के खेत में घुसकर फरार हो गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन पर मवेशी व्यवसायी थे जो मवेशी की खरीदारी करने जा रहे थे। जिसे बदमाशों ने पीछे से ओवरटेक कर रामपुर कजरा पुल के समीप गाड़ी को रोककर लूटने का प्रयास किया। हालांकि रानीगंज थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में भय व्याप्त है। हत्या, चोरी, लूट की घटनायें लगातार बढ़ रही है साथ ही रानीगंज पुलिस पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है।

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Let's block ads! (Why?)


रानीगंज-अररिया मार्ग पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने मैजिक चालक को हथियार के बल पर लूटने का प्रयास - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...