Rechercher dans ce blog

Sunday, April 11, 2021

चार किमी मार्ग पर दिनभर दिखती थी चहल पहल, लाकडाउन में मार्ग पर पसरा सन्नाटा - Nai Dunia

Publish Date: | Mon, 12 Apr 2021 04:01 AM (IST)

बालाघाट (नईदुनिया प्रतिनिधि)। बालाघाट में आदिवासी वनांचल बैहर विधानसभा से छत्तीसगढ़ मार्ग पर गर्राटोला गांव से दमोह तक चार किमी तक सड़क मार्ग के दोनों ओर गुलमोर, शिव बबूल समेत विभिन्ना प्रजाति के चार हजार से अधिक हरे भरे पेड़ लगे हुए है। यहां पर हर साल गर्मी के दिनों में कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पार्क आने जाने वाले रोजाना सैकड़ों भर लोगों द्वारा अपना वाहन रोककर सेल्फी लेते थे और इन पेड़ों की छाया में रूककर आनंदित पल बीताते थे, लेकिन अब लॉकडाउन की वजह से तीन दशक में दूसरी बार सन्नााटा पसरा हुआ दिखाई पड़ रहा है। सड़क के दोनों पर पर्यावरण बढ़ाने बैहर के पहले विधायक स्व. डॉ. सुधन्वासिंह नेताम ने पौधे लगवाए थे। इसकी सीख लोगों मिलने से कनिया सहित अन्य गांवों में लोग पर्यावरण को बढ़ा देते हुए दिखाई दे रहे है।

बालाघाट के बैहर विधानसभा के जन संघ पार्टी से विधायक रहे स्व. डॉ. सुधन्वासिंह नेताम वर्ष 1977-78 में बालाघाट से छत्तीसगढ़ राज्य मार्ग-26 पर बिरसा तहसील के गर्राटोला गांव से लेकर दमोह तक चार किमी सड़क के किनारे दोनों तरफ वन विभाग की नर्सरी से पौधे मंगवाकर रोपित करवाए थे। पौधों के बड़े होने के बाद बैहर, बिरसा, मलाजखंड समेत कान्हा राष्ट्रीय उद्यान आने जाने वाले सैलानियों द्वारा भी पेड़ों की शुद्घ हवा और सुंदरतामय वातावरण में आधा से एक घंटे तक खड़े होकर सेल्फी लेते रहते थे, परंतु बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार को एक साल बाद फिर से लॉकडाउन कर दिया जिससे लोगों का घर से बाहर निकलना बंद कर दिया है। जिसके चलते जहां रोजाना चहल पहल बनी होती थी वह मार्ग विरान जैसे दिखाई दे रहा है।

जिले का एकमात्र सड़क किनारे पेड़ों वाला मार्ग

दमोह गांव के लोगों ने बताया कि जिले में एकमात्र ऐसा राज्य मार्ग है जहां पर दोनों ओर हरे भरे पेड़ लगे हुए है। इन पेड़ों को देखकर हमेशा पूर्व विधायक स्व. डॉ. सुधन्वासिंह नेताम की याद दिलाती है। क्योंकि उन्होंने वनांचल में पर्यावरण को बनाए रखने के लिए वन विभाग से पौधे लिए बल्कि इनकी देखरेख करने का जिम्मा अपने विश्वसनीय लोगों को सौंपा था। जिसके परिणामस्वरूप हरे भरे पेड़ पौधे सड़क किनारे हरियाली की सुंदरता बढ़ा रहे है। सुंदर पेड़ों की हरियाली को देखकर बाहर से आने वाले लोग पौधे रोपित करने वाले के बारे में जानने बड़े उत्सुक रहते है।

इनका कहना

गर्राटोला से दमोह तक सड़क के दोनों पर जो हरे भरे पौधे लगे है। इस चार किमी मार्ग में अत्यधिक सुंदर वातावरण दिखाई देता है। गर्मी के कई सारे लोग रूककर अपनी थकान दूर कर सेल्फी लेते थे, पर लॉकडाउन की वजह से आवाजाही बंद होने से सन्नााटा पसरा रहता है।

सपन ताम्रकार, रेंजर वन परिक्षेत्र बिरसा दमोह।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Show More Tags

Let's block ads! (Why?)


चार किमी मार्ग पर दिनभर दिखती थी चहल पहल, लाकडाउन में मार्ग पर पसरा सन्नाटा - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...