Rechercher dans ce blog

Monday, May 17, 2021

नित्थर-लूहरी मार्ग पर भूस्खलन, 16 घंटे ठप रहा यातायात - अमर उजाला

ख़बर सुनें

नित्थर (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय आनी को जोड़ने वाली नित्थर-लुहरी सड़क भूस्खलन की वजह से 16 घंटे तक बाधित रही। इस वजह से क्षेत्र के हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। इसके बाद कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नित्थर-लुहरी मार्ग पर रविवार रात 10 बजे पहाड़ी से भारी भरकम भूस्खलन हो गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। सड़क बाधित होने से सोमवार सुबह निर्माण सामग्री ले जाने वाले टिपर, दूध सप्लायर और आनी मुख्यालय जाने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। मार्ग बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। बाधित मार्ग को बहाल करने के लिए सोमवार सुबह लोक निर्माण विभाग के मजदूर और जेसीबी मशीन पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 2 बजे मार्ग बहाल हो सका। मार्ग बहाल होते ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर कई ऐसे प्वाइंट हैं, जहां डंगे ढह गए हैं, जबकि कई स्थानों पर भूस्खलन होने का खतरा बना हुआ है। इस वजह से आए दिन यहां पहाड़ी से पत्थर गिरते रहते हैं, जिससे वाहन चालकों और यात्रियों के लिए खतरा बना रहता है। हालत यह है कि लोक निर्माण विभाग के सब डिविजन नित्थर के पास अपनी जेसीबी मशीन तक उपलब्ध नहीं है। विभाग को मशीन के लिए ठेकेदारों पर निर्भर रहना पड़ता है।
मार्ग पर फंसे राजकुमार, चंदर पॉल ठाकुर, सुशील ठाकुर, मनोज शर्मा औरर टेक चंद मेहता सहित अन्य लोगों ने कहा कि मार्ग बाधित होने से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त डंगों को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता जय शर्मा ने कहा कि बाधित मार्ग की सूचना मिलते ही बहाली का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया गया। दोपहर 2 बजे मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है।

Adblock test (Why?)


नित्थर-लूहरी मार्ग पर भूस्खलन, 16 घंटे ठप रहा यातायात - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...