Rechercher dans ce blog

Friday, May 14, 2021

हिमाचल: बारालाचा में बंद मनाली-लेह मार्ग बहाल - अमर उजाला - Amar Ujala

अमर उजाला नेटवर्क, रोहतांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 May 2021 07:26 PM IST

सार

सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है, लेकिन  लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। 

मनाली-लेह मार्ग - फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

हाल ही में हुई भारी बर्फबारी के बाद बारालाचा में बंद मनाली-लेह मार्ग शुक्रवार को मौसम साफ होते ही बहाल हो गया। पुलिस प्रशासन ने दारचा और केलांग में रुके वाहन लेह की ओर रवाना किए। इनमें ट्रकों की संख्या अधिक थी। लेह की ओर से सरचू में खड़े वाहन मनाली की ओर भेजे गए।
विज्ञापन

सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग की पल-पल की जानकारी लाहौल-स्पीति पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से दे रही है।  वाहन चालक सोनम, दीपक और रॉकी ने बताया कि तेज हवाएं चलने से अभी भी बारलाचा दर्रे में सड़क के दोनों ओर बर्फ की ऊंची दीवारें हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि लेह मार्ग पर सफर करने वालों को जानकारी दी जा रही है।

शुक्रवार को वाहनों की आवाजाही सुचारु रही, मगर लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। सामरिक महत्व के मनाली-लेह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गया है, लेकिन  लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर रहेगी। 

Adblock test (Why?)


हिमाचल: बारालाचा में बंद मनाली-लेह मार्ग बहाल - अमर उजाला - Amar Ujala
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...