Rechercher dans ce blog

Friday, May 14, 2021

फोरलेन अमरावती मार्ग पर रात में रहता है अंधेरा, दिन में जलते हैं हाइमास्ट - Nai Dunia

Publish Date: | Fri, 14 May 2021 07:42 PM (IST)

मुलताई (नवदुनिया न्यूज)। फोरलेन अमरावती मार्ग पर बने चौराहे पर एनएचएआई द्वारा कभी पूरे हाइमास्ट चालू नही रखे जाते हैं जिससे रात में वहां अंधेरा पसरा रहता है। कभी फोरलेन के हाइमास्ट बंद रहते हैं तो कभी फोरलेन से अमरावती मार्ग से जुड़े वाले सर्विस मार्ग पर अंधेरा रहता है। ऐसी स्थिति में उक्त मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों सहित लोगों को परेशानी होती है। फोरलेन से नगर में आने वाले अथवा अमरावती की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए ऐसे में असमंजस की स्थिति बन जाती है।

नियमानुसार फोरलेन सहित सर्विस मार्गों के सभी हाइमास्ट चालू रहना चाहिए, लेकिन देखा यह जाता है कि अधिकांश समय रात में हाइमास्ट बंद नजर आते हैं। इधर कई बार रात में बंद रहने वाले हाइमास्ट आश्चर्यजनक रूप से दिन में चालू नजर आते हैं जिससे सवाल यह उठता है कि आखिर मेंटनेंस कंपनी द्वारा ऐसा क्यों किया जा रहा है।

बुधवार रात को जहां अमरावती मार्ग पर सर्विस मार्गों के हाइमास्ट बंद रहने से मार्गों पर अंधेरा रहा वहीं शुक्रवार दोपहर में उक्त मार्गों पर हाइमास्ट जलते हुए नजर आए। आसपास के लोगों ने बताया कि एक साथ कभी पूरे हाइमास्ट चालू नही किए जाते हैं। कभी एक तरफ के सर्विस मार्ग के लाइट बंद कर दिए जाते हैं तो कभी दूसरी तरफ के बंद रखे जाते हैं जिससे लोगों को परेशानी होती है। अमरावती मार्ग पर फोरलेन से चौराहा बनाकर पौधारोपण किया गया है जिससे शाम एवं रात में बड़ी संख्या में नगरवासी भ्रमण करने जाते हैं लेकिन वहां अंधेरा रहने से अधिकांश लोग वापस हो जाते हैं। पहले जहां अमरावती मार्ग चौराहा पर सभी लाइट चालू रहने से रौनक नजर आती थी वहीं लंबे समय से अंधेरा पसरा रहता है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Show More Tags

Adblock test (Why?)


फोरलेन अमरावती मार्ग पर रात में रहता है अंधेरा, दिन में जलते हैं हाइमास्ट - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...