Rechercher dans ce blog

Saturday, May 8, 2021

सोलन बाईपास पर पहाड़ी दरकने से वनवे किया मार्ग - अमर उजाला

ख़बर सुनें

सोलन। भारी बारिश के कारण शुक्रवार शाम कालका-शिमला एनएच में सोलन बाईपास पर पहाड़ी दरकने से एक तरफ मार्ग बंद हो गया। पहाड़ी से मलबा गिरने से कई वाहन बाल-बाल बचे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने पहाड़ी की तरफ वाले मार्ग को बंद कर यातायात को वनवे कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को भी पहाड़ी से मलबा गिरता रहा जिसे अभी तक नहीं हटाया गया। इससे क्षेत्र में खतरा बना हुआ है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भारी बारिश से धर्मपुर के समीप भी पहाड़ियों से पत्थर गिरना शुरू हो गए थे। इसके बाद मार्ग को वनवे कर दिया गया।
अब बाईपास सोलन में पहाड़ी की खुदाई से मलबा गिरना शुरू हो गया है। पहाड़ी पर कुछ बड़ी चट्टानें और फोरलेन निर्माण के तोड़े भवनों के पिल्लर अटके हुए हैं। बारिश के दौरान यह सड़क तक पहुंच सकते हैं। इससे पहाड़ी की तरफ यातायात चलाना खतरों भरा है। इस कारण पुलिस की ओर से संबंधित क्षेत्र में यातायात को वनवे कर दिया है।
डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि यातायात सुचारु रूप से चल रहा है। खतरे वाले क्षेत्र को बंद कर दिया है। यहां कार्य कर रही कंपनी को मार्ग साफ करने के लिए कहा गया है।

Adblock test (Why?)


सोलन बाईपास पर पहाड़ी दरकने से वनवे किया मार्ग - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...