Rechercher dans ce blog

Wednesday, May 12, 2021

मार्ग चौड़ीकरण की मिली स्वीकृति - Hindustan हिंदी

तुलसीपुर। हिन्दुस्तान संवाद

तुलसीपुर से गौरा चौराहा को जाने वाले मार्ग पर वर्षाकाल में जलभराव होने से आवागमन ठप हो जाता है। यह बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। जलभराव होने से तुलसीपुर से गौरा चौराहा व उतरौला तथा बिस्कोहर जाने वाले लोगों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल ने 17 अक्टूबर 2020 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजा था। इस समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से तुलसीपुर-गौरा चौराहा मार्ग के चौड़ीकरण को स्वीकृति दे दी गई है। मार्ग के चौड़ीकरण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इस उपलब्धि पर मंडल अध्यक्ष ब्रिज गोपाल पांडेय, जिला महामंत्री विष्णु देव गुप्ता, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक बनारसी लाल मोदनवाल, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुन्नू तिवारी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विश्राम सिंह, जिला मंत्री देवेंद्र वर्मा, सभासद शिव कुमार वाल्मीकि, व्यापार मंडल महामंत्री रूपचंद्र गुप्ता, केसरी प्रसाद शुक्ला व प्रेम कुमार मित्तल सहित क्षेत्रीय लोगों ने मंडल महामंत्री संतोष जायसवाल की प्रशंसा की है।

Adblock test (Why?)


मार्ग चौड़ीकरण की मिली स्वीकृति - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...