Rechercher dans ce blog

Friday, May 14, 2021

जर्जर मार्ग पर चलने से लोगों को मिलेगी मुक्ति - Hindustan हिंदी

जलेसर मार्ग के निर्माण के बाद लोगों को जर्जर सड़क से होने वाले हादसों से राहत मिल जाएगी। किसानों को आवागमन में सबसे ज्यादा परेशानी आती थी। इसके निर्माण कार्य का शुभारंभ शुक्रवार से हो गया।

फिरोजाबाद से बछगांव को जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। इस मार्ग के निर्माण की लागत करीब 38 करोड़ रुपये आ रही है। इस मार्ग से होकर नारखी थाना क्षेत्र के साथ-साथ फिरोजाबाद, टूंडला क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के किसानों का आवागमन होता है। इसके अलावा जलेसर, एटा को जाने को यह शॉर्टकट मार्ग है। निर्माण कार्य का शुक्रवार को विधायक मनीष असीजा ने शुभारंभ किया। फिरोजाबाद से बछगांव तक का मार्ग काफी संकरा है। यह कहीं 5.50 मीटर और कहीं 3.70 मीटर चौड़ा है। अब यह मार्ग सात मीटर चौड़ा हो जाएगा।

एटा, फिरोजाबाद को मिलेगा लाभ

इस मार्ग से होकर जलेसर जाने के साथ साथ एटा मार्ग पर भी निकल जाते हैं। इससे जलेसर, टूंडला, फिरोजाबाद, एटा के लोगों को लाभ मिलेगा।

विधायक टूंडला समेत कई नेता मौजूद रहे

सड़क निर्माण के शुभारंभ के दौरान टूंडला विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर, महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अश्वनी भारद्वाज, सत्यवीर गुप्ता, अरविंद बघेल, श्याम सिंह यादव, प्रमोद बघेल, हरीओम वर्मा, प्रमोद राजौरिया, मनोज शंखवार, रवींद्र शर्मा, ज्ञान श्रीवास्तव, उदय ठाकुर, देवेश भारद्वाज, सुरेंद्र राठौर, किशोर अग्रवाल मौजूद रहे।

Adblock test (Why?)


जर्जर मार्ग पर चलने से लोगों को मिलेगी मुक्ति - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...