
कालसी। संवाददाता
विकासखंड के अंतर्गत कालसी आमबाग जोहड़ी संपर्क मार्ग खस्ताहाल होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। मार्ग पर कदम-कदम पर बने गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने मामले में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को पत्र भेजकर मार्ग सुधारीकरण की मांग की है।
प्रेषित पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि आमबाग जोहड़ी गांव के ग्रामीणों को मुख्यालय से जोड़ने वाला यह संपर्क मार्ग बदहाल हो चुका है। मार्ग पर जगह- जगह बने गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं, बरसात के दिनों में मार्ग की स्थिति ओर भी भयावह हो जाती है। बताया कि इस सम्बंध में विभागीय अधिकारियों से लेकर स्थानीय प्रशासन से भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन, कोई मार्ग निर्माण के प्रति गंभीरता नहीं दिखा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से जल्द ग्रामीणों के हक में बरसात से पूर्व मार्ग का सुधारीकरण कराने का अनुरोध किया है। पत्र भेजने वालों में राहुल वर्मा, नितिन, बबलू, दिनेश चौहान, पंकज जैन, बलबीर तोमर आदि शामिल रहे।
कालसी जोहड़ी मार्ग ठीक करने की मांग - Hindustan हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment