Rechercher dans ce blog

Tuesday, June 22, 2021

सुग्गीचौरी लिंक मार्ग का हुआ बदहाल - Hindustan हिंदी

मधुबन। हिन्दुस्तान संवाद

मानसून के आने से कई दिनों तक हुई बारिश से नगर पंचायत मधुबन के वार्डो में विकास की पोल खुल गई है। नगर पंचायत के वार्ड नं 13 के मदरसा से सुग्गीचौरी मुख्य सड़क को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली नगर पंचायत के विकास के दावों की कागजी कोरम पूर्ण करता दिख रह है। मानसून के पहले आने के चलते लगातार कई दिनों से हो रही बारिश से यह मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गई है। पहले से बदहाली झेल रहा इस मार्ग की दुर्दसा बारिश ने और बढ़ा दी है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक तथा राहगीरों के लिए सुरक्षित गंतव्य स्थान तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है।

बताते चले कि नगर पंचायत मधुबन के वार्ड 13 के मदरसा से सुग्गीचौरी मार्ग को जोड़ने वाली लिंक सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस मार्ग को बने दो दशक से ज्यादा समय बीत चुका है। सड़क के दोनो किनारे बड़ी बड़ी घास उगी हुई है। लेकिन आज तक इस सड़क को दूसरी सड़कों की तरह न तो इंटरलॉकिंग किया जा सका और ना ही आरसीसी बनाई जा सकी है। वर्तमान में इस सड़क पर कुछ दूर तक खड़जा बिछा हुआ है, इसके बाद यह मार्ग कच्चा है। मेटेनेंस न होने के चलते सड़क मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं। बारिश से सड़क पर जलभराव हो चुका है। स्थानीय निवासी अभिषेक यादव, सौरभ यादव, रजत मल्ल,सत्यम यादव, फिरोज अहमद, सागर, सुनील, उत्कर्ष का कहना है कि हर वर्ष हम लोगों द्वारा नगर पंचायत के जिम्मेदारों को अपनी समस्या से अवगत कराया जाता है। लेकिन जिम्मेदार केवल कोरे आश्वासन देकर चले जाते हैं। इस मामलें में ईओ मुकेश चौधरी ने कहा कि मामला संज्ञान में हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जल्द ही समस्या समाधान किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Adblock test (Why?)


सुग्गीचौरी लिंक मार्ग का हुआ बदहाल - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...