Rechercher dans ce blog

Monday, June 21, 2021

पिहानी-शाहाबाद मार्ग की दशा सुधारने का कार्य शुरू - अमर उजाला

शाहाबाद-पिहानी मार्ग की ऐसी है दशा। संवाद - फोटो : HARDOI

ख़बर सुनें

हरदोई। जल्द ही पिहानी-शाहाबाद मार्ग पर लोग बिना गड्ढों और बिना जाम झेले आरामदायक सफर कर सकेंगे। सोमवार को इस मार्ग पर मरम्मत और चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया। 32 करोड़ रुपये से होने वाले इस काम की शुरुआत विधायक रजनी तिवारी ने भूमि पूजन के साथ कराई।
विज्ञापन

पिहानी कस्बे को शाहाबाद कस्बे से जोड़ने वाली सड़क की लंबाई 25 किलोमीटर है। शाहाबाद से पिहानी आते समय 12 किमी की सड़क की दशा ठीक है, लेकिन इसके आगे का मार्ग बदहाल है। खस्ताहाल मार्ग में आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। चार साल से इस मार्ग की किसी ने सुध नहीं ली। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद विधायक रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री तक बात पहुंचाई। गत वर्ष पांच सितंबर को इस मार्ग के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया था। 30 करोड़ 92 लाख 1 हजार रुपये से इस मार्ग की दशा सुधार का कार्य शुरू हुआ है।
सात मीटर चौड़ी होगी सड़क
पिहानी-शाहाबाद मार्ग अभी मार्ग 3.75 मीटर चौड़ा है। इसे बढ़ाकर सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे क्षेत्र में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
हर रोज 10 हजार से अधिक लोगों का होता आवागमन
पिहानी-शाहाबाद मार्ग जिले का मुख्य मार्ग है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक हर रोज 919 वाहन इस सड़क से निकलते हैं। 10708 लोगों का आवागमन हर रोज इस सड़क से होता है।

Adblock test (Why?)


पिहानी-शाहाबाद मार्ग की दशा सुधारने का कार्य शुरू - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...