Rechercher dans ce blog

Sunday, June 20, 2021

छुर-कालंद मार्ग पर जलभराव, राहगीर परेशान - Hindustan हिंदी

सरधना। संवाददाता

कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़े छुर-कालंद मार्ग की स्थिति बारिश के बाद और ज्यादा खराब हो गई है। इस मार्ग से गुजरना मानो जान को जोखिम में डालना जैसा है। बावजूद इसके ग्रामीणों को यहीं से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सड़क निर्माण की मांग की है।

बता दें कि छुर-कालंद मार्ग का निर्माण लगभग पांच वर्ष पूर्व पीडब्लुडी विभाग द्वारा कराया गया था। वर्तमान में इस मार्ग की हालत काफी खस्ता हो चुकी है। जगह-जगह मार्ग में गहरे गड्ढे हो रहे हैं जिसके चलते राहगीरों का यहां से गुजरने में परेशानी हो रही है। सबसे बुरी हालत छुर गांव के निकट हो रही है। यहां सड़क लगभग गायब ही हो चुकी है। बारिश हुई तो वहां मौजूद गड्ढों में पानी भर गया। चौपहिया वाहन तो जैसे-तैसे निकल जाते हैं, लेकिन दोपहिया वाहन चालकों के लिए यहां से गुजरना जान जोखिम में डालने जैसा है। क्षेत्र के लोग कई बार अधिकरियों से शिकायत कर मार्ग निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब हालत बद से बदतर हुए तो लोगों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मार्ग निर्माण की गुहार लगाई है। ग्रामीणों के अनुसार यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करेंगे।

Adblock test (Why?)


छुर-कालंद मार्ग पर जलभराव, राहगीर परेशान - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...