Rechercher dans ce blog

Friday, December 3, 2021

32.92 लाख की लागत से बनेगा बौरोली मार्ग, मिली स्वीकृति - Hindustan हिंदी

खुर्जा। संवाददाता

क्षेत्र के जीटी रोड से बौरोली जाने वाले मार्ग का निर्माण होगा। जिसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। लोगों को रास्ता निकलने में हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।

खुर्जा से गांव बौरोली जाने वाला मार्ग पिछले कई दशकों से खराब है। लोगों को इस मार्ग से गुजरने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से इस संपर्क मार्ग बनवाने का प्रस्ताव भेजा गया था। लोक निर्माण विभाग खुर्जा के अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार ने बताया कि शासन से बौरोली मार्ग को बनवाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। इसमें 6 सौ मीटर का सीसी रोड बनेगा। मार्ग की कुल लंबाई 11 सौ मीटर है। जिसकी लागत 32.92 लाख है। इस मार्ग के बनने से लोगों का आवागमन आसान होगा। वहीं ग्रामीणों के अनुसार लोगों को खुर्जा आने के लिए अन्य मार्गों से गुजरना पड़ता था। जिसके चलते उनका काफी समय खराब होता। बरसात के दिनों में इस संपर्क मार्ग से गुजरना मुश्किल हो जाता था।

कोट:-

लोगों की परेशानी को देखते हुए लोक निर्माण विभाग की मदद से शासन को बौरोली मार्ग बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्दी कार्य शुरू हो जाएगा। जिसके बाद लोगों का आवागमन आसान होगा।

-विजेंद्र सिंह, खुर्जा विधायक

Adblock test (Why?)


32.92 लाख की लागत से बनेगा बौरोली मार्ग, मिली स्वीकृति - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...