Rechercher dans ce blog

Saturday, June 12, 2021

चार किमी मार्ग को फोरलेन बनाया जाए, जनता भुगत रही परेशानी - Nai Dunia

Publish Date: | Sat, 12 Jun 2021 06:13 PM (IST)

सेंधवा (नईदुनिया न्यूज)। शहर के सामाजिक कार्यकर्ता ने राज्य शासन को पत्र लिखकर शहर से गुजर रहे चार किमी मार्ग को फोरलेन बनाने की मांग की है। वर्तमान में इस चार किमी मार्ग हालत अत्यधिक खराब है। सामाजिक कार्यकर्ता ने सीएम सहित अन्य को पत्र प्रेषित कर शहर के पुराने एबी रोड पर होटल शांति पैलेस से बायपास तक के ढाई किमी और अंबेडकर कालोनी से हायर सेकंडरी स्कूल तक के डेढ़ किमी मार्ग को फोरलेन मार्ग में परिवर्तित करने की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता बीएल जैन ने इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, पशुपालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल, सांसद गजेंद्रसिंह पटेल, पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य और कलेक्टर बड़वानी को ई-मेल भेजा है कि इंदौर से बड़ी बिजासन के मध्य फोरलेन मार्ग निर्मित होने से वर्ष 2011 से बायपास बन जाने के कारण शहर के मध्य से निकलने वाला पुराना एबी रोड अब राज्य शासन के अधीन है। होटल शांति पैलेस से पिपलधार होते हुए बायपास तक ढाई किमी और अंबेडकर कालोनी से हायर सेकंडरी स्कूल तक के डेढ़ किमी मार्ग की हालत अत्यंत खराब है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस मार्ग पर अस्पताल, मैकेनिक नगर, विद्यालय और बिजासन माता मंदिर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर बस स्टैंड और हायर सेकंडरी स्कूल और औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण आवागमन का दबाव अधिक होता है, लेकिन मार्ग खराब होने से आम जनता को अत्यधिक परेशानी भोगना पड़ रही है। ऐसी स्थिति में राज्य शासन शहर से गुजर रहे शेष चार किमी के मार्ग को फोरलेन मार्ग की स्वीकृति प्रदान करे। वहीं तात्कालिक रूप से बारिश के कारण इस हिस्से की जो सड़क खराब हुई है। उसकी मरम्मत भी शीघ्रतापूर्वक करवाई जाए।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


चार किमी मार्ग को फोरलेन बनाया जाए, जनता भुगत रही परेशानी - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...