Rechercher dans ce blog

Monday, June 14, 2021

बेकल्दा-चारणकोटड़ा मार्ग के निर्माण की गति धीमी - Nai Dunia

Publish Date: | Mon, 14 Jun 2021 07:25 PM (IST)

जामली(नईदुनिया न्यूज)। प्रदेश सरकार सडक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए करोड़ों रुपये दे रही है। वहीं ठेकेदारों की मनमानी और कर्मचारियों की लापरवाही से जनता के पैसा का दुरुपयोग स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मामला नवीन बन रहे बेकल्दा चारणकोटड़ा मार्ग का है। जिसका कार्य डेढ़ वर्ष से धीमी गति से चल रहा है, कब पूरा होगा यह भी अभी अज्ञात है। मार्ग की उंडवा वाली पुलिया पर अभी भी काम शुरू नहीं हुआ। इधर बारिश आने मे लगभग दो हफ्तों का समय शेष है। ऐसे में राहगीरों को इस वर्ष भी दिक्कतों का सामना करना होगा।

मार्ग पर सामरी वाली पुलिया के पिल्लर भी धस चुंके है। जिन्हें बने अभी छह माह भी नहीं हुआ। सड़क पर डामरीकरण कार्य भी व्यवस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते सड़क कई-कई जगह पर उखड़ रही है। वहीं पूरे मामले में प्रशासनिक अधिकारी मौन है। घटिया स्तर से किए जा रहे निर्माण कार्य की ग्रामीणों ने भी आलोचना की है।

पिछली बारिश में दो माह में ढह गया था सामरी पुल

करोड़ों की लागत से बन रहे मार्ग का कार्य कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। जिसकी देखरेख लोनिवि विभाग कर रहा है। पिछले वर्ष बारिश के पहले उक्त मार्ग के सामरी नदी पर पुलिया बनाई गई, जो महज दो माह में ही ढह गई थी। ठेकेदार ने मनमानी कर छोटी सी पुलिया बना दी। वहीं पुल के एक साइड में दीवार भी नहीं बनाई। जिसके चलते बारिश ने घटिया निर्माण की पोल खुल गई। जिसे मुरम डालकर भरवा दिया। आज भी यह पुल इसी हालत में है। बारिश आने पर मुरम पुनः बह जाने की संभावना है। वहीं मार्ग पर राहगीरों का रास्ता भी बंद हो जाएगा। यह विभाग के अधिकारियों की लापरवाही है जो पुल निर्माण से दो माह बाद बारिश के पानी में बह गया और फिर दूसरे साल की बारिश शुरू होने तक दुरुस्त नहीं किया गया। पूरे मामले मे अधिकारियों ने चुप्पी साध रखी है।

इनका कहना है

लोनिवि विभाग के इंजीनियर रोशन परमार का कहना है कि मार्ग का कार्य चल रहा है। उंडवा पुल का काम बारिश के बाद ही होगा। डामरीकरण कार्य होगा तो उखडा मार्ग सही करेंगे। फायनल काम मे सब ठीक हो जाएगा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


बेकल्दा-चारणकोटड़ा मार्ग के निर्माण की गति धीमी - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...