Rechercher dans ce blog

Thursday, July 15, 2021

चंबा-जोत खजियार मार्ग पर भूस्खलन - दैनिक जागरण

-10 से 15 मीटर तक सड़क दबी मलबे में

-दोपहर तीन बजे के करीब बहाल हो पाया मार्ग

संवाद सहयोगी, चंबा : चंबा-जोत-खजियार मार्ग पर भनेरा के समीप वीरवार सुबह भूस्खलन हो गया, जिस कारण यहां पर वाहनों के पहिये करीब नौ घंटे तक थमे रहे। लोक निर्माण विभाग को सूचना मिलते ही इसे बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। गनीमत यह रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी, उस वक्त वहां से कोई भी वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मार्ग पर भारी पत्थर व मलबा आ जाने से दस से 15 मीटर सड़क पूरी तरह से भूस्खलन व चट्टानों से भर गई। मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। वहीं, निर्धारित रूट पर जा रही बसें भी मार्ग में ही फंस गई। सुबह के समय पर विभिन्न तरह के जरूरी कार्य के लिए निकले लोग भी मार्ग में ही फंसे रहे, जिससे वाहन चालकों सहित आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मार्ग पर भूस्खलन होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी के माध्यम से यातायात बहाली के लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू कर दिया, लेकिन, अधिक मात्रा में मलबा व चट्टानें होने के कारण उसे तुरंत बहाल नहीं किया जा सका। भूस्खलन के खतरे के बीच आपरेटरों ने दोपहर करीब तीन बजे तक मार्ग को बड़े वाहनों के लिए खोल दिया, जिससे दोनों ओर से फंसे वाहन निकल पाए। चंबा सहित आसपास के वभिन्न क्षेत्रों में हुई रिकार्ड बारिश के बाद अब विभिन्न स्थानों पर पहाड़ियों के दरकने का खतरा का खतरा काफी बढ़ गया है। चंबा जिले में पिछले तीन चार दिन से मौसम खराब चल रहा है। ऊंचाई सहित जिले के कई क्षेत्रों में हर रोज बारिश हो रही है, ऐसे में भूस्खलन का खतरा ओर भी बढ़ रहा है।

मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही विभाग ने जेसीबी मशीनों को लगा कर दोपहर बाद तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया है। मार्ग खुलते ही दोनों ओर से फंसी गाड़ियां निकल पाई हैं।

जीत सिंह ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग चंबा। भारी बारिश व भूस्खलन से करोड़ों का नुकसान

जिला चंबा में हो रही बारिश लोक निर्माण विभाग सहित सफर करने वाले लोगों के लिए आफत बन गई है। पहली से 15 जुलाई के बीच विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण लोक निर्माण विभाग को करीब 23 करोड़ नौ लाख 30 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है। बारिश के कारण सड़कों पर सफर करना किसी खतरे से खाली नहीं रह गया है। वीरवार को चंबा-जोत मार्ग सहित चंबा मंडल के तीन मार्ग बाधित रहे, जिन्हें जल्द ही बहाल किया गया। इसके साथ ही डलहौजी में पांच तथा भरमौर मंडल के तहत तीन मार्ग बाधित रहे। जिला चंबा में भारी बारिश के कारण लोक निर्माण विभाग को अभी तक करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। भूस्खलन से 15 दिन के भीतर 23 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। यदि आगामी दिनों में भी बारिश का कहर जारी रहता है तो नुकसान का आंकड़ा बढ़ सकता है।

दिवाकर पठानिया, अधीक्षण अभियंता लोनिवि सर्किल डलहौजी।

Adblock test (Why?)


चंबा-जोत खजियार मार्ग पर भूस्खलन - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...