Rechercher dans ce blog

Wednesday, July 14, 2021

गांधी मार्ग पर लगा रहा जाम, राहगीर रहे परेशान - दैनिक जागरण

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में गांधी मार्ग पर दिनभर जाम लगा रहा। जिस कारण राहगीरों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाते हुए नजर आए।

गांधी मार्ग से होकर ही अधिकांश बाजारों का रास्ता जाता है। वहीं गांधी मार्ग पर भी सड़क के दोनों तरफ बाजार हैं। साथ ही यह सिकंदराबाद मार्ग से जीटी रोड की तरफ जाने वाला मुख्य रास्ता भी है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। बुधवार को मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई। शाम तक मार्ग जाम की गिरफ्त में ही नजर आया। ऐसे में राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोगों के गर्मी से पसीने भी छूट गए। काफी लोगों ने दाताराम चौक से पंचवटी रजवाहे की पटरी का सहारा अपना गंतव्य तक पहुंचने के लिए लिया। उधर, गांधी मार्ग पर पुलिसकर्मी भी जाम खुलवाते हुए नजर आए। लोगों का कहना है कि अगर वाहन पार्किंग की उचित व्यवस्था हो जाए, तो काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया

शिकारपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के आह्वान पर केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों और डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों ने बाईपास स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्रित होकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर आने वाले लोगों से बढ़ती कीमतों के विरोध में हस्ताक्षर कराए। करीब ढाई सौ लोगों ने पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए। इस मौके पर दिनेश पंडित ने कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों से किसान संकट में है। मोदी सरकार महंगाई के अलावा अन्य सभी मामलों में फेल हो चुकी है। इस मौके पर रेखा शर्मा, कैप्टन अनोखे लाल शर्मा, दिनेश पंडित, धर्मपाल यादव, युधिष्ठिर शर्मा, नन्हे भाई, आशीर्वाद शर्मा, कृष्ण गिरी, संजय, मोनू, अनीश खान आदि उपस्थित रहे।

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


गांधी मार्ग पर लगा रहा जाम, राहगीर रहे परेशान - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...