
विकासनगर। संवाददाता
ग्राम पंचायत बुलाकीवाला के खस्ताहाल मार्ग की ओर ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष का ध्यान खींचा है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान के नाम पत्र प्रेषित कर मार्ग के सुधारीकरण की गुहार लगाई है।
प्रेषित पत्र के माध्यम से ग्रामीणों ने बताया कि बुलाकीवाला गांव के लिए बना संपर्क मार्ग कच्चा होने से बरसात के दिनों में बदहाल हो चुका है। मार्ग पर पानी जमा होने के साथ कीचड़ पैदा हो गया है। जिससे वाहन से तो दूर, ग्रामीणों को पैदल आवागमन में भी परेशानी हो रही है। बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संबंधित अधिकारियों से कई बार मांग करने के बाद भी मार्ग को पक्का नहीं बनाया जा सकता है। ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए मार्ग निर्माण का अनुरोध किया है। पत्र भेजने वालों में चतर सिंह, नारायण सिंह, संतराम, धर्म सिंह, धूम सिंह आदि शामिल रहे।
बुलाकीवाला मार्ग ठीक करने की मांग - Hindustan हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment