Rechercher dans ce blog

Tuesday, July 6, 2021

मुख्य अभियंता से की मार्ग सुधारीकरण की मांग - Hindustan हिंदी

चकराता। संवाददाता

चकराता लाखामंडल मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में है। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण क्षेत्रवासियों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने एडीबी के मुख्य अभियंता को पत्र भेजकर मार्ग सुधारीकरण की गुहार लगाई है।

प्रेषित पत्र के माध्यम से क्षेत्रवासियों ने बताया कि चकराता लाखामंडल मार्ग क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब सात खतों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। मार्ग के मध्य स्थित क्वांसी बाजार भी क्षेत्रवासियों का प्रमुख बाजार है। जहां लोगों की आवाजाही बनी रहती है, लेकिन, क्वांसी के समीप मार्ग की हालत बदतर हो चुकी है। मार्ग की पेंटिंग उखड़ने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गये हैं। जिसके चलते मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो रहा है। इतना ही नहीं, कई स्थानों पर मार्ग की बदहाली के चलते लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। बताया कि इस सम्बंध में पहले भी कई बार विभागीय अधिकारियों से मांग की जा चुकी है। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने मुख्य अभियंता से जल्द मांग पर संज्ञान लेते हुए क्षेत्रवासियों के हक में मार्ग सुधारीकरण का अनुरोध किया है। पत्र भेजने वालों में केशव सिंह चौहान, चंदन राणा, सरदार सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Adblock test (Why?)


मुख्य अभियंता से की मार्ग सुधारीकरण की मांग - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...