Rechercher dans ce blog

Tuesday, July 6, 2021

बैतूलबाजार बायपास मार्ग निर्माण फिर से शुरू होगा, शासन से मिली मंजूरी - Nai Dunia

Publish Date: | Tue, 06 Jul 2021 11:26 PM (IST)

बैतूल। बैतूलबाजार से बारव्ही की ओर बनने वाले बायपास मार्ग का निर्माण एक बार फिर सांसद दुर्गादास उइके एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल के प्रयासो से शुरू होने जा रहा है। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल के विशेष प्रयासों से स्वीकृत उक्त बायपास मार्ग का काम प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद ठेका निरस्त कर बंद कर दिया गया था। अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद एनएच 69 से शुरू होने वाले बायपास मार्ग का कार्य फिर से शुरू होने जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। गौरतलब है कि बैतूलबाजार से बारव्ही की ओर के गांवों के ग्रामीणो को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पडता था। क्योंकि बैतूलबाजार बस्ती की संकरी गलियों से आवागमन काफी मुश्किलों भरा था। तब लगभग 25-30 गांवों के ग्रामीणो ने पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल को अपनी समस्या बताई थी। खंडेलवाल द्वारा बायपास मार्ग हेतु प्रयास किए जिस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बायपास मार्ग निर्माण की मंच से घोषणा भी की थी। मार्ग निर्माण की पूरी प्रक्रिया संपन्ना होने के बाद वर्ष 2018 में कार्य प्रारंभ कर दिया गया था। इसी बीच वर्ष 2018 में कांग्रेस की सरकार बन गई और मार्ग का कार्य बंद हो गया एवं ठेका भी निरस्त हो गया। इसके चलते इन 25-30 गांवों के ग्रामीणों का सपना भी टूट गया था। वर्ष 2020 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने के बाद ग्रामीणों की आस एक बार फिर जागी। उन्होंने सांसद दुर्गादास उइके ,पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल से बायपास मार्ग का निर्माण पुनः शुरू करने का निवेदन किया। सांसद एवं पूर्व सांसद के प्रयासों से बायपास मार्ग निर्माण का रास्ता पुनः प्रशस्त हुआ। लोक निर्माण विभाग ने बैतूलबाजार से एनएच 69 बायपास का निर्माण (शेष कार्य) को शुरू करने की निविदा 30 जून 2021 को जारी कर दी है। विभाग द्वारा नये सिरे से प्रक्रिया आरंभ कर भूमि अधिग्रहण कर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई। चार करोड 68 लाख 34 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस बायपास मार्ग का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जाएगा।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


बैतूलबाजार बायपास मार्ग निर्माण फिर से शुरू होगा, शासन से मिली मंजूरी - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...