Rechercher dans ce blog

Sunday, July 25, 2021

मार्ग पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश - Hindustan हिंदी

सोहांव। हिन्दुस्तान संवाद

ग्रामीणों ने मार्ग की दुर्व्यवस्था से तंग आकर धान की रोपाई कर आक्रोश जताया। कैथवली से चितबड़ागांव जाने वाले रास्ते की हालत अत्यन्त दयनीय है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को रास्ते के कीचड़ में धान की रोपाई की।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग खराब होने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश में रास्ते पर केवल कीचड़ हो जाने से लोगों को आना जाना भी दुरूह है। दौलतपुर, इटही, बड़ौरा, फिरोजपुर, कथरिया, लड्डूपुर, सुरापाली, कैथवली गांव के लोगों को चितबड़ागांव तथा किसानों को अपने खेतों में जाने के लिए यह सड़क ही सहारा है। लेकिन सड़क पर कीचड़ भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। रविवार को कैथवली गांव के दर्जनों लोगों ने सड़क पर फैले कीचड़ में धान की रोपाई कर विरोध जताया। इस मौके पर उमेश, जीसी पाठक, बिहारी शर्मा, मनोज राम, इम्तियाज, रामदुलार, लल्लन, तरूण कुमार, शेषनाथ प्रसाद, विराट, सद्दाम शाह, सरफराज आदि थे।

Adblock test (Why?)


मार्ग पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...