Rechercher dans ce blog

Sunday, July 25, 2021

कठिन हैं सिढ़पुरा-धुमरी मार्ग की डगर, कदम कदम पर हैं गढ्डे - दैनिक जागरण

सिढपुरा, संवाद सूत्र : इन दिनों धुमरी मार्ग पूरी तरह खस्ताहाल है। 15 किलोमीटर के इस मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे हैं। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भर गया है। मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ देखने को मिल रहा है। यहां से गुजरने वालों की राह आसान नहीं है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस मार्ग का बुरा हाल है।

सिढपुरा से धुमरी जाने के लिए 15 किलोमीटर का मार्ग तय करना पड़ता है। यह मार्ग कासगंज एवं एटा जिले को जोड़ता है। इस मार्ग पर इन दिनों बुरा हाल है। मार्ग में हो चुके जगह-जगह गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। इससे मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लोग कीचड़ से होकर अपने वाहनों को निकाल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते इस मार्ग के बुरे हाल हैं। हर किलोमीटर पर गड्ढे बने हुए हैं ग्राम सुनहरा, निबऊआ, सरावल, धर्मपुरा, अतिबल नगला के लोगों ने जिला प्रशासन से मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग की है। 15 किलोमीटर के इस मार्ग में 15 सौ गड्ढे हो गए हैं। तमाम शिकायतें की हैं। सुधार नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रीय लोग इन दिनों बारिश के चलते कीचड़ से काफी परेशान हैं। आए दिन वाहनों को नुकसान हो रहा है।

- विमल कुमार, स्थानीय निवासी यह मार्ग कासगंज एवं एटा को जोड़ता है। वाहनों का दबाव रहता है। काफी दिनों से मार्ग क्षतिग्रस्त है। जनप्रतिनिधियों से भी इसकी शिकायत की गई है लेकिन मार्ग का सुधार नहीं किया गया है। लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है।

- राहुल कुमार, स्थानीय निवासी मार्ग के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कराया गया है। बारिश के बाद मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

- सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग

Adblock test (Why?)


कठिन हैं सिढ़पुरा-धुमरी मार्ग की डगर, कदम कदम पर हैं गढ्डे - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...