Rechercher dans ce blog

Wednesday, July 7, 2021

Indian Railways : डोईवाला रेल मार्ग तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री और गंगोत्री तक पहुंचाएगा, सर्वेक्षण का काम पूरा - दैनिक जागरण

मुरादाबाद [प्रदीप चौरसिया]। Indian Railways Doiwala Rail Route Yamunotri-Gangotri Tourism :  रेल प्रशासन ने यमुनोत्री व गंगोत्री तक पहुंचने वाले रेल मार्ग के सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है। डोईवाला स्टेशन (देहरादून) से यह रेल मार्ग शुरू होगा। प्रदूषण मुक्त रेल मार्ग के लिए डीजल इंजन से ट्रेनों का संचालन नहीं किया जाएगा। रेलवे ने इसके ल‍िए तैयारी कर ली है।

सरकार के लिए चारधाम रेल मार्ग महत्वपूर्ण योजना है। प्रथम चरण में बद्रीनाथ व केदारनाथ के लिए योगनगरी से रेलवे लाइन का निर्माण चल रहा है। सरकार की योजना है कि वर्ष 2024 तक इस रेल मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कर ल‍िया जाए। दूसरे चरण में यमुनोत्री व गंगोत्री के लिए दो सौ किलोमीटर रेलवे लाइन अलग से बिछाई जानी है। दूसरे चरण का काम शीघ्र शुरू करने के लिए रेल प्रशासन तैयारी कर रहा है। रेलवे दिल्ली की टीम ने इस मार्ग के सर्वेक्षण का काम पूरा कर लिया है। 31 मार्च 2022 तक इस मार्ग का निर्माण शुरू किया जाना प्रस्तावित है। इस मार्ग का भी निर्माण भारतीय रेल विकास निगम द्वारा किया जाएगा। इस रेल मार्ग का पहला स्टेशन डोईवाला (देहरादून) होगा। यह रेल मार्ग बरकोट, उत्तरकाशी सोनप्रयाग होकर जोशीमठ में समाप्त हो जाएगा। इस मार्ग का न‍िर्माण पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कराया जाएगा। इस रेल मार्ग पर डीजल इंजन नहीं चलाया जाएगा। इस मार्ग का न‍िर्माण आधुनिक सिस्टम से कराया जाएगा, जिससे ट्रेनें पहाड़ की ऊंचाई पर चढ़ने के दौरान भी सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेंगी। इस मार्ग के गुफाओं को मौसम के अनुकूल बनाया जाएगा। पर्यटकों के लिए इस मार्ग को आकर्षक बनाया जाएगा। जिससे तीर्थ यात्रियों के अलावा पर्यटक भी सफर करेंगे। इस मार्ग का निर्माण पूरा हो जाने से उत्तराखंड के दूर-दराज में रहने वालों को सस्ता परिवहन उपलब्ध होगा। इस मार्ग से 12 घंटे के स्थान पर चार से पांच घंटे में सफर किया जा सकता है। इसके बाद रेल मार्ग द्वारा देश भर से जुड़ जाएगा। सर्वेक्षण का पूरा होने के बाद 31 मार्च तक निर्माण कार्य शुरु किया जाना प्रस्तावित है। सबसे पहले डोईवाला के पास नए रेलवे स्टेशन का निर्माण कराया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि यमुनोत्री व गंगोत्री रेल मार्ग का सर्वेक्षण का काम पूरा हो चुका है। बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग पर भी निर्माण शुरू हो जाएगा।

 ​​​​​यह भी पढ़ें :-

रामपुर में मुठभेड़, पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, एक पुलिस कर्मी भी चोटिल

मुरादाबाद में थाने की फर्जी मुहर लगाकर जमानतियों का कर दिया सत्यापन, पांच के खिलाफ मुकदमा

मुरादाबाद कम‍िश्‍नर की सराहनीय पहल, गरीब और जरूरतमंद बच्चों की मदद करेगा चाइल्ड केयर फंड

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

Adblock test (Why?)


Indian Railways : डोईवाला रेल मार्ग तीर्थ यात्रियों को यमुनोत्री और गंगोत्री तक पहुंचाएगा, सर्वेक्षण का काम पूरा - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...