Rechercher dans ce blog

Saturday, July 10, 2021

मार्ग चौड़ीकरण के बाद फिर शुरू हुई टोल वसूली - Nai Dunia

Publish Date: | Sat, 10 Jul 2021 05:21 PM (IST)

झाबुआ (नईदुनिया प्रतिनिधि)। झाबुआ-मेघनगर मार्ग पर ग्राम अंतरवेलिया के समीप गुरुवार को अचानक तीन बूथ बनाकर वाहन चालकों से टोल वसूली शुरू कर दी गई थी। इस दौरान मार्ग के दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग रही थीं। अव्यवस्था होने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज करवाई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दो दिनों तक टोल वसूली रोकने के निर्देश दिए थे ताकि टोल स्थान पर हो रही अव्यवस्था को ठीक किया जा सके। कंपनी ने मार्ग को मिट्टी डालकर चौड़ा कर दिया और इसकेलिए वहां पर लगे पेड़ों को भी उखाड़ दिया गया। शनिवार सुबह कई लोगों ने इस पर आपत्ति दर्ज करवाई।

शनिवार सुबह 8 बजे से पुनः टोल की वसूली प्रारंभ कर दी गई। लोगों का कहना था कि मार्ग बने कई वर्ष बीत चुके, अब जाकर टोल वसूली करने का क्या मतलब है? इस तरह की वसूली पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। कुछ लोगों का कहना था कि स्थानीय लोगों को कई बार इस मार्ग से आना-जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों को टोल से छूट मिलना चाहिए।

युवक कांग्रेस ने कहा- आंदोलन करेंगे

युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय भाबोर का कहना था कि जब मार्ग बने कई वर्ष बीत चुके, तो टोल की वसूली करना गलत है। युवक कांग्रेस इसका विरोध करेगी। आगामी दिनों में टोल स्थल पर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता धरना देंगे ताकि लोगों को टोल के भुगतान से मुक्ति मिले। हमारी मांग है कि टोल की वसूली तत्काल रोक देना चाहिए।

जनता की समस्या सरकार तक पहुंचाएंगे

इधर भाजपा जिला मोर्चा के अध्यक्ष भानु भूरिया का कहना है कि वे जनता की समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे। उनका प्रयास रहेगा कि आम लोगों को टोल से राहत मिले।

यह बोले आम लोग

- स्थानीय निवासी अनिल सोनी का कहना था कि वसूली तत्काल बंद कर देना चाहिए। पहले कंपनी रोड का निर्माण करे, इसके बाद वसूली करे।

- एक अन्य वाहन मालिक संजय भाई का कहना था कि स्थानीय लोगों को कई बार इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। उन्हें बार-बार टोल देना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को टोल के भुगतान से मुक्त रखा जाना चाहिए। चौड़ीकरण कार्य करने के दौरान कई पेड़ उखाड़ दिए गए, जो गलत है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


मार्ग चौड़ीकरण के बाद फिर शुरू हुई टोल वसूली - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...