Rechercher dans ce blog

Sunday, August 8, 2021

17 किमी का जर्जर सड़क मार्ग बना मुसीबत का सफर - Nai Dunia

Publish Date: | Sun, 08 Aug 2021 05:48 PM (IST)

सेंधवा (नईदुनिया न्यूज)। सेंधवा से वरला तक के 40 किमी लंबे सड़क मार्ग के चौड़ीकरण (उन्नायन) कार्य को शुरू हुए करीब सवा दो साल से अधिक समय बीत गया है, लेकिन वन विभाग की मंजूरी के अभाव में करीब 17 किमी सड़क मार्ग पुराना होकर जर्जर हो गया है। वहीं इस पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है जिससे आवागमन में दोपहिया वाहन चालकों सहित बड़े वाहन चालकों को खासी दीक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वन विभाग या ठेकेदार कंपनी द्वारा भी जर्जर हुए मार्ग को दुरुस्त करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे किसी भी दिन बड़े हादसे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

लोग मजबूरी में 20 किमी का फेरा लेकर सेंधवा आना-जाना कर रहे हैं। वरला निवासी रूपेश जैन ने बताया कि बलवाड़ी से सेंधवा जाने वाला 17 किमी सड़क मार्ग यातना से कम नहीं है। इसलिए बलवाड़ी, धवली और वरला के लोग परेशानी से बचने के लिए वरला, मालवन, बड़ी बिजासन होते हुए सेंधवा आना-जाना कर रहे है। इससे आने-जाने में करीब 40 किमी अधिक आवागमन करना पड़ रहा है। जिम्मेदार जर्जर सड़क मार्ग को दुरुस्त भी नहीं करवा रहे हैं। बता दें कि 40 किमी लंबाई के इस मार्ग में 23 किमी में सड़क निर्माण हो चुका है, लेकिन वन विभाग के अधीन आने वाले 17 किमी क्षेत्र में निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। दो साल में भी जिम्मेदार वन विभाग से अनुमति नहीं ले पाए है। बारिश में मार्ग के जर्जर और गड्ढे होने के कारण यह 17 किमी का मार्ग क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

निर्माण होने पर मिलेगी राहत

12 फीट की चौड़ाई वाला यह मार्ग उन्नायन के तहत 18 फीट चौड़ाई का बनाया जा रहा है। 12 फीट चौड़ाई का रोड़ होने के कारण सड़क मार्ग से दो बड़े वाहन एक साथ क्रास नहीं हो पाते है। उन्नायन में रोड की चौड़ाई बढ़कर 18 फीट होने पर यह समस्या खत्म हो जाएगी। इससे दो वाहन आसानी से गुजर सकेंगे। सेंधवा से वरला तक के 40 किमी लंबे मार्ग को चौड़ा किए जाने के लिए 50 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी मिली थी। उल्लेखनीय है कि वरला रोड विकासखंड मुख्यालय को वरला तहसील से जोड़ता है। वरला तहसील में 46 ग्राम पंचायतें आती है। वरला तहसील के लोग सेंधवा आने-जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। मार्ग निर्माण होने के बाद लोगों को राहत मिलेगी।

दुरुस्त करवाएंगे सड़क मार्ग

सड़क निर्माण कार्य देख रही एलएन मालवीय कंसल्टेंसी के राजेश जोशी ने बताया कि वन भूमि में काम करने के दौरान पूर्व में वरला वन विभाग ने ठेकेदार के वाहन जब्त कर लिए थे, जिसके बाद से ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एसडीओ अमरसिंह नार्वे ने बताया कि वन भूमि क्षेत्र के 17 किमी हिस्से में निर्माण की अनुमति नहीं मिल पाई है। वन विभाग को छः एकड़ जमीन गेरूघाटी में देने के लिए चिन्हित की गई है। लोक निर्माण विभाग के ईई केएन प्रजापति ने बताया कि 17 किमी के सड़क मार्ग को दुरूस्त कराने के लिए ठेकेदार को निर्देशित करेंगे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


17 किमी का जर्जर सड़क मार्ग बना मुसीबत का सफर - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...