अलीगढ़, जेएनएन । इगलास कस्बे से वाया बलीपुर होते हुए गोरई के लिए मार्ग जाता है। इनदिनों मार्ग की स्थिति काफी दयनीय है। मार्ग में हो रहे गड्ढों में आए दिन राहगीर व दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल होते रहते हैं। वाहनों में टूट-फूट होना तो आम बात है। ग्रामीणों ने इस मार्ग को सही कराए जाने की मांग की है।
.jpg)
50 गांव तहसील मुख्यालय से जुड़े
इगलास कस्बा से शिवदान सिंह इंटर कालेज के सामने हाेते हुए वाया बलीपुर गोरई के लिए मार्ग जाता है। इस मार्ग के द्वारा क्षेत्र के करीब 50 गांव तहसील मुख्यालय से जुड़े हुए है। इन दिनों मार्ग की हालत काफी दयनीय हो गई है। कस्बे से निकलते ही काफी बड़ा गड्ढा हो रहा है, जिसमें आए दिन लोग फंसकर गिरते रहते हैं। विद्यार्थियों को भी इसी मार्ग से पढ़ने आना होता है। अनिल कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार, वरुण पाराशर, दयाशंकर शर्मा, राजनलाल, लक्ष्मण प्रसाद, राजवीर, कांती प्रसाद, तारा सिंह, बबलू, राजाराम, संतोष पाराशर, अरुण कुमार, कपूरचंद्र आदि ग्रामीणों ने शनिवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मार्ग को सही कराए जाने की मांग की है। वही तहसील के अधिवक्ताओं ने अलीगढ़-मथुरा मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण हुए बिना ही विभाग द्वारा कार्य पूर्ण होना दर्शाया जाने पर रोष प्रकट करते हुए डीएम से शिकायत की है।
क्षतिग्रस्त इगलास-गोरई मार्ग बदहाल, बनवाने की उठी मांग Aligarh news - दैनिक जागरण
Read More
No comments:
Post a Comment