
संडवा चंद्रिका : चिलबिला- मुसाफिरखाना से निकला उमरी लिक मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भरा रहता है, जिससे ग्रामीणों का चलना दूभर हो गया है। मार्ग से गुजर रहे लोग आए दिन गिर कर चोटहिल हो रहे हैं।
चिलबिला- मुसाफिरखाना हाइवे से लोक निर्माण विभाग द्वारा उमरी के लिए 35 साल पहले लिक मार्ग बनाया गया था। यह मार्ग मिश्रान का पुरवा, भाटन का पुरवा, उमरी खास, डंडवा, पटखौली, गाजीपुर, बाबू का पुरवा होते हुए चमरौरा नदी के चिगुड़ा घाट से होते हुए कांधरपुर होते हुए सुलतानपुर को भी जोड़ता है। आवागमन की ²ष्टि से इस मार्ग से हजारों लोग प्रतिदिन आए दिन यात्रा करते हैं, लेकिन यह मार्ग लोक निर्माण विभाग की उपेक्षा का शिकार है। पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है। हद तो तब हो गई जब मिश्रान का पुरवा के पास मार्ग करीब 100 मीटर गड्ढे में तब्दील हो गया है। यह सड़क तालाब के रूप में दिखाई दे रहा है। लोग आए दिन मार्ग पर गिर कर चोटहिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभाग के साथ जनप्रतिनिधियों से की, लेकिन मार्ग के मरम्मत के प्रति विभाग संजीदा नहीं हुआ। अवर अभियंता लाल बहादुर यादव ने बताया है कि मार्ग की मरम्मत के लिए मार्च के बाद फंड मिलेगा। इसके बाद इसे ठीक कराया जाएगा। साप्ताहिक बंदी से बाजारों में पसरा सन्नाटा: कोरोना को लेकर सप्ताह के शनिवार व रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित है। बंदी से बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। बंदी को लेकर जिला प्रशासन सतर्क रहा। पुलिस दुकानों के सामने खड़े व्यापारियों को हिदायत देकर वहां से हटाती रही। साप्ताहिक बंदी को लेकर रविवार को शहर की दुकानें बंद रहीं। शहर के पंजाबी मार्केट, चिलबिला, आंबेडकर चौराहा, जेल रोड, बाबागंज सहित अन्य बाजार बंद रहे। दोपहर 12 बजे पंजाबी मार्केट में कुछ व्यापारियों ने दुकान खोला तो वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने डाट फटकार कर दुकानें बंद करा दिया। दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बंदी के दिन दुकान खोली तो कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस कर्मियों ने जेल रोड, चौक-कचहरी रोड सहित अन्य जगहों पर दुकान के सामने खड़े दुकानदारों को फटकार कर भगाया। एसडीएम सदर मोहन लाल गुप्ता ने बताया कि बंदी के दिन दुकान खोलने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई होगी।
तालाब में तब्दील हुआ उमरी लिक मार्ग - दैनिक जागरण
Read More
No comments:
Post a Comment