Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 29, 2021

रामघाट-कल्याण मार्ग से जाना जाएगा रामघाट रोड, फोरलेन भी होगा, जानिए वजह Aligarh news - दैनिक जागरण

अलीगढ़, जागरण संवाददाता।  रामघाट रोड के परिवर्तित नाम में शासन ने संशोधन किया है। कल्याण मार्ग की जगह अब रामघाट-कल्याण मार्ग जाना जाएगा। मंगलवार को एटा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसकी घोषणा की। देरशाम शासन से इसका आदेश भी आ गया था। इसी के साथ उन्होंने रामघाट-कल्याण मार्ग को फोरलेन किए जाने की भी घोषणा की है। प्रमुख जिला मार्ग से अब यह मार्ग स्टेट हाईवे में शामिल कर लिया गया। जल्द ही इसपर काम शुरू हो जाएगा। इससे बरेली, मुरादाबाद आदि जिलों को काफी सुविधा होगी।

लोक निर्माण विभाग ने भेजा था प्रस्‍ताव

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद से उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ में एक मार्ग का नाम कल्याण सिंह के नाम से रखने की घोषणा की थी। लोक निर्माण विभाग ने रामघाट रोड का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। यह मार्ग क्वार्सी होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री के पैतृक गांव मढ़ौली से होकर रामघाट जाता है। इसलिए इस मार्ग को प्रमुखता से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। शासन ने इसपर अनुमति भी दे दी थी। इससे रामघाट रोड का नाम कल्याण मार्ग कर दिया गया था, मगर इस पर कुछ लोगों ने नाराजगी जताई थी। उनका कहना था कि रामघाट रोड मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम से जुड़ा है। इसलिए इस मार्ग का नाम प्रभु राम से ही जुड़ा होना चाहिए। इसे संशोधित किया जाए। मंगलवार को एटा आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामघाट रोड का नाम रामघाट-कल्याण मार्ग कर दिया। माना जा रहा है कि उप मुख्यमंत्री ने लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए मार्ग का नाम रामघाट-कल्याण मार्ग रखा है। इससे जिले के लोगों में भी खुशी है। उप मुख्यमंत्री ने इसे प्रमुख जिला मार्ग से स्टेट हाईवे में शामिल कर लिया गया है।

44 किमी लंबा मार्ग है

रामघाट रोड प्रमुख जिला मार्ग (105) के अंतर्गत आता है। क्वार्सी से लेकर रामघाट तक इसकी लंबाई 44 किमी है। क्वार्सी से लेकर हरदुआगंज तक इस मार्ग की चौड़ाई 14 मीटर है। मगर इसके लिए 20 मीटर के करीब चौड़ाई चाहिए। एक पट्टी में 8.75 मीटर चौड़ी चाहिए। इसके बाद डिवाइडर के लिए भी जगह होनी चाहिए। साथ ही फुटपाथ आदि का भी निर्माण होगा। इसलिए क्वार्सी से हरदुआगंज तक सड़क के दोनों ओर एक-एक मीटर जगह ली जा सकती है। हरदुआगंज से रामघाट तक मार्ग सात मीटर ही चौड़ा है। यहां भी 20 मीटर चौड़ी सड़क जी जाएगी। बीच में डिवाडइर निकाला जाएगा।

इन जिलों को मिलेगा लाभ

जिले में शहर के बाहरी क्षेत्र को जोडऩे वाले करीब-करीब सभी मार्ग फोरलेन हो गए हैं, रामघाट रोड और मथुरा रोड ही दो मार्ग रह गए थे। इसमें रामघाट-कल्याण मार्ग के फोरलेन की घोषणा हो गई है। इस मार्ग के फोरलेन होने से मुरादाबाद, बरेली, बदायूं आदि जिलों के लिए यात्रा सुमग हो जाएगी। वहीं, प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि पर्व पर कांवडिय़ों का सैलाब उमड़ता है, इससे कांवडिय़ों को काफी सुविधा होगी। इससे पहले उन्हें हरदुआगंज से लेकर रामघाट तक काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।

राम से जुड़ा नाता

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण ङ्क्षसह का प्रभु श्रीराम से नाता सदैव जुड़ा रहा। उनके जाने के बाद भी यह रिश्ता बरकरार है। मार्ग में रामघाट जोडऩे से प्रभु श्रीराम का नाम जुड़ा हुआ है। इससे लोगों में चर्चा है कि बाबूजी का नाम यहां भी प्रमु श्रीराम के साथ जुड़ा हुआ है।

इनका कहना है

रामघाट रोड का नाम रामघाट-कल्याण नाम कर दिया गया है। जल्द ही इसपर पत्थर लगवाया जाएगा। साथ ही फोरलेन का निर्देश भी दिया गया है। प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। शासन का निर्देश बनते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। यह अच्छी बात है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण ङ्क्षसह के नाम से घोषित होने के बाद इसे फोरलेन की भी संतुति मिल गई।

एमएच सिद्दीकी, मुख्य अभियंता पीडब्लयूडी

पब्लिक बोल

बाबूजी के नाम से मार्ग का नाम होने से अतरौली के लोगों में खुशी है। सबसे अच्छी बात है कि प्रभु राम के नाम के साथ बाबूजी का नाम भी आ रहा है, बाबूजी का प्रभु राम से गहरा नाता रहा है।

अजय कुमार

---

यह हम लोगों का सौभाग्य है, जो मार्ग का निर्माण बाबूजी के नाम से रखा गया है। रामघाट-कल्याण मार्ग होने से जन-जन के हृदय में यह नाम अंकित हो जाएगा।

रवि सिंह

Adblock test (Why?)


रामघाट-कल्याण मार्ग से जाना जाएगा रामघाट रोड, फोरलेन भी होगा, जानिए वजह Aligarh news - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...