Rechercher dans ce blog

Thursday, September 16, 2021

मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड में यातायात ठप - दैनिक जागरण

जागरण संवाददाता, मनाली : मनाली-लेह मार्ग पर दूसरे दिन भी यातायात बहाल नहीं हुआ है। नेहरूकुंड में चट्टानें गिरने से मार्ग बुधवार रात नौ बजे से बाधित है। बीआरओ के जवानों को मलबा व चट्टाने में पसीने छूट रहे हैं। बुधवार को मनाली से लेह जाने वाले बड़े वाहन नेहरूकुंड व लेह से आ रहे वाहन पलचान में फंस गए हैं। छोटे वाहन वाया नेहरूकुंड बुरुआ पलचान आवागमन करते रहे।

नेहरूकुंड के तंग पुल के कारण चालकों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बीआरओ मार्ग की बहाली में जुटा हुआ है। लेह से आ रहे सेना के वाहनों सहित लाहुल घाटी से सब्जी लेकर आ रहे ट्रक भी पलचान में फंस गए हैं। लेह, काजा व किलाड़ जाने वाले सभी बडे़ वाहन भी फंस गए हैं। इस स्थान पर तीन दिन पहले भी भारी भरकम चट्टान सड़क पर गिरी थी। इसे घंटों मशक्कत के बाद बीआरओ ने हटाकर सड़क को बहाल किया था। लगातार चट्टाने गिरने से नेहरूकुंड का यह प्वाइंट जोखिमभरा हो गया है।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि चट्टान गिरने से मार्ग बंद हो गया है। भारी भरकम चट्टानों को हटाया जा रहा है। देर रात तक सड़क बहाल होने की उम्मीद है।

कुल्लू-काजा बस सेवा प्रभावित, पलचान से केलंग चलाई बस

नेहरूकुंड के पास भुस्खलन होने से एचआरटीसी की कुल्लू-काजा बस सेवा शुरू नहीं हुई है। मनाली से केलंग जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए एचआरटीसी केलंग डिपो ने पलचान में बसें खड़ी की हैं। आरएम मंगल मनेपा ने बताया कि काजा बस सेवा प्रभावित हुई है, जबकि लाहुल आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए पलचान में बसों की व्यवस्था की है।

मनाली-चंडीगढ़ हाईवे सात घंटे बाद बहाल, तीन वाहन क्षतिग्रस्त

मंडी : जिले के संदली मोड़ पर मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पर सात घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। यहां अब भी पहाड़ से पत्थर व मलबा गिर रहा है। वीरवार सुबह मलबे की चपेट में आने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वाहन सवार लोग सुरक्षित हैं। बुधवार सायं करीब सवा पांच बजे यहां पहाड़ दरक गया था। मलबा व चट्टानें गिरने से हाईवे बंद हो गया था। मलबा हटाने के बाद रात करीब 12 बजे यातायात बहाल हुआ।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


मनाली-लेह मार्ग पर नेहरूकुंड में यातायात ठप - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...