Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 8, 2021

मार्ग दुर्घटनाओ में वृद्ध सहित दो की मौत, दो घायल - Hindustan हिंदी

आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा के पास मंगलवार की शाम हुई स्कूटी के धक्के से घायल 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। इसके साथ ही एक अन्य मार्ग दुर्घटना में घायल महिला ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पातल में उपचार चल रहा है।

कप्तानगंज संवाददात के अनुसार क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी 65 वर्षीय कैलाश सिंह 65वर्ष पुत्र स्व. सूर्यनाथ सिंह मंगलवार की शाम गांव में अपने मित्र के घर से दवा देकर पैदल घर लौट रहे थे। गांव के पास एक स्कूटी चालक ने धक्का मार दिया। जिससे कैलाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है। घटना के बाद से परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के लामी गांव निवासी संतरा देवी पत्नी नरायन चौहान अपने पुत्र विशाल के साथ मंगलवार को बाजार गई थी। सामान की खरीद करने के बाद वह दोनो लौट रहे थे। गांव के पास बोलेरो ने धक्का मार दिया। मां बेटा घायल हो गए। दोनो को आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने महिला की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में उचार के दौरान महिला की मंगलवार की रात मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बूढ़नपुर संवाददाता के अनुसार अतरौलिया थाना क्षेत्र के सेरवा निवासी 45 वर्षीय सुरेन्द्र पुत्र सुन्दर बुधवार की दोपहर आटो से जा रहे थे। बूढ़नपुर बाजार के पास तेज गति से आ रही कार ने धक्का मार दिया। आटो में सवार सुरेन्द्र घायल हो गए। घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के लाटघाट नगर के पास बुधवार की दोपहर रोडवेज की बस को ट्रक ने धक्का मार दिया। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई, यात्री बाल-बाल बच गए। राप्तीनगर डिपो की बस 31 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से प्रयागराज जा रही थी। परिचालक चंद्रभान यादव ने बताया कि शारदा सहायक खंड 32 नहर पुल के पास सामने से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया। बस का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। सभी यात्री सुरक्षित है। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।

Adblock test (Why?)


मार्ग दुर्घटनाओ में वृद्ध सहित दो की मौत, दो घायल - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...