Rechercher dans ce blog

Tuesday, September 21, 2021

संगड़ाह-चौपाल मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, युवाओं ने खुद हटाकर बहाल किया यातायात - MBM NEWS NETWORK

संगड़ाह, 21 सितंबर : विशाल पेड़ गिरने से बंद हुए संगड़ाह-चौपाल मार्ग पर यात्रियों ने सोमवार प्रातः खुद ही यातायात बहाल कर डाला। जानकारी के अनुसार गत रात्रि किंकरी देवी पार्क संगड़ाह के समीप विशाल चीड़ का पेड़ सड़क पर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते सड़क के दोनों तरफ सैंकड़ों यात्री व दर्जनों वाहन फंसे रहे। जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित क्षेत्रीय संगठन व सवर्ण सम्मेलन मे शामिल होने जा रहे क्षेत्र के कुछ युवाओं ने इस बीच स्थानीय लोगों से औजार लिए और बिना लोक निर्माण विभाग की जेसीबी का और इंतजार किए पेड़ काटकर किनारे किया।

पेड़ को हटाते युवा 

जाम मे फंसे यात्रियों ने उनके इस प्रयास की सराहना की। उन्हें यातायात बहाल करने मे करीब दो घंटे लगे और तब तक भी लोक निर्माण विभाग का कोई कर्मचारी या जेसीबी नहीं पंहुचे। सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित जेई  घटनास्थल पर गए, मगर तब तक यातायात बहाल हो चुका था।।

Adblock test (Why?)


संगड़ाह-चौपाल मार्ग पर गिरा विशाल पेड़, युवाओं ने खुद हटाकर बहाल किया यातायात - MBM NEWS NETWORK
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...