Rechercher dans ce blog

Sunday, October 3, 2021

खगड़िया : सत्य और अहिसा के मार्ग पर चलकर ही आगे बढ़ सकते हैं - दैनिक जागरण

खगड़िया। दो अक्टूबर को जिले में जगह-जगह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इन दोनों महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। श्यामलाल चंद्रशेखर नर्सिंग कालेज एवं पैरामेडिकल संस्थान के सभागार में संस्थान के छात्र- छात्राओं के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डा. रीना कुमारी रूबी ने कहा कि हमें अहिसा को जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए। इस अवसर पर शहीद प्रभु नारायण अस्पताल के डा. सत्यम, नर्सिंग कालेज के प्राचार्य डेफिनी जेम्स, संतोष भास्करण आदि ने अपने विचारों को सामने रखा। बलुआही स्थित डा. आरएन पब्लिक स्कूल में भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। दोनों महापुरुषों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्राचार्य सोनिका कुमारी ने कहा कि सत्य और अहिसा के मार्ग पार चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं। इस मौके पर अजय कुमार भारती, सुमित यादव आदि मौजूद थे।

पटेल एग्रो आर्गेनिक बायोटेक कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला उद्यमी जयंती पटेल, पुष्पा कुमारी, मुन्नी देवी, पवन देवी, माया देवी, साहू देवी, राजकुमारी देवी, पिकी देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, शिखा देवी, रतन माला देवी आदि मौजूद थे। जिला वैश्य पोद्दार महासभा के द्वारा रेडक्रास सभागार में गांधी जी और शास्त्री की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता अमित कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक छत्रपति यादव, वैश्य पोद्दार महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक पोद्दार, प्रदेश महासचिव देवेंद्र देव, प्रदेश संरक्षक कुमार गौरव मौजूद थे। इस मौके पर 51 प्रतिभाशाली बच्चों के बीच पुस्तक बांटे गए। एमएस सैनिक स्कूल मदारपुर व लोकेश बाल विकास मंदिर राजधाम में भी राष्ट्रपति महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती काफी धूमधाम से मनाई गई। सैनिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव सुबोध कुमार, संचालिका रूभा कुमारी, शिक्षक भवेश कुमार, अनीता कुमारी, सौरभ कुमार आदि मौजूद थे। लोकेश बाल विकास मंदिर राजधाम, महेशखूंट में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर राजदेव प्रसाद यादव, प्राचार्य लोकेश कुमार, शिक्षक इंद्रदेव पाठक, यदुपति मिश्रा, अनीता कुमारी, संजू कुमारी, राजीव कुमार, शशिकला देवी, जगतमणि देवी, उषा देवी, सुमन देवी, सुनैना देवी आदि ने मौजूद थे।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


खगड़िया : सत्य और अहिसा के मार्ग पर चलकर ही आगे बढ़ सकते हैं - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...